scriptVideo: भाजपा नेता का पारिवारिक समारोह में डांस का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने बताया- अश्लील | Chhoti Sadri BJP leader dance stage viral video | Patrika News

Video: भाजपा नेता का पारिवारिक समारोह में डांस का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने बताया- अश्लील

locationजयपुरPublished: Jan 27, 2021 05:48:34 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

छोटीसादड़ी के एक और भाजपा नेता का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में भाजपा नेता किसी महिला के साथ डांस कर रहे हैं।जिसमें कुछ दृश्य आपत्तिजनक है।

Chhoti Sadri BJP leader dance stage viral video
जयपुर/प्रतापगढ़। गत दिनों शहर के एक भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने और महिला द्वारा बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने का मामला थमा भी नहीं था कि छोटीसादड़ी के एक और भाजपा नेता का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में भाजपा नेता किसी महिला के साथ डांस कर रहे हैं।जिसमें कुछ दृश्य आपत्तिजनक है। सोशल मीडिया में इसे अश्लील वीडियो बता कर भाजपा की आलोचना की जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा जहां बैकफुट पर नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस इस वीडियो को अश्लील बताकर भाजपा पर हमलावर है।
प्रतापगढ़ नगर परिषद और जिले की छोटी सादड़ी नगर पालिका में गुरुवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। इसे लेकर जमकर राजनीति हो रही है। फिलहलाल नया बवाल छोटी सादड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर के एक वायरल वीडियो को लेकर हो रहा है। यह वीडियो निंबाहेड़ा के निकट मांगरोल में एक पारिवारिक समारोह का है। इसमें गुर्जर एक डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ स्टेप्स आपत्तिजनक नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के छोटी सादड़ी उप प्रधान विक्रम आंजना ने भाजपा नेताओं पर हमला किया और पार्टी नेताओं के चाल ,चरित्र और चेहरे पर सवाल उठाया है। आंजना ने कहा कि आदर्शों की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर इन दिनों वासना और अश्लीलता का भूत बड़ी तेजी से सवार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गुर्जर एक महिला के साथ सरेआम अश्लील हरकतें कर रहे हैं। अपनी अभद्रता का खुलेआम परिचय दिया। इस मामले में मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर का भी बयान सामने आया है उनका कहना है कि यह उनका पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसमें वे डांसर के साथ नृत्य कर रहे हैं। इसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
इस मामले में विधायक रामलाल मीणा और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत का बयान भी आया है। विधायक मीणा, जहां भाजपा को अश्लील पार्टी बता रहे हैं, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव हार रही है। इसलिए यह कांग्रेस की बौखलाहट है। कांग्रेस ने यह तोडफ़ोडक़र पेश किया गया है।
गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के एक भाजपा नेता के खिलाफ गत दिनों एक महिला ने बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में इस नेता के अश्लील वीडियो भी वायरल हुए थे। इसे लेकर भी भाजपा को स्पष्टीकरण देना पड़ा था। अब इस एक और वीडियो ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।
पूरी भाजपा ही अश्लील पार्टी है
भाजपा के पदाधिकारियों के आए दिन अश्लील वीडियो सामने आ रहे हैं। कभी किसी सांसद का, कभी विधायक का। अब यह नया वीडियो सामने आया है। पूरी पार्टी ही अश्लील पार्टी है।
– रामलाल मीणा, विधायक, प्रतापगढ़
यह सब कांग्रेस की बौखलाहट है
भाजपा के किसी पदाधिकारी व पार्टी प्रत्याशी का कोई अश्लील वीडियो नहीं आया। निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रतापगढ़ और छोटीसादड़ी दोनों जगह हार रही है। इसलिए बौखलाहट में यह सब करवा रही है। आजकल कोई किसी का वीडियो बना सकता है। सब कांट छांट होती है। जब तक किसी वीडियो की सत्यता प्रमाणित नहीं हो जाती कुछ नहीं कहा जा सकता।
– गोपाल कुमावत, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रतापगढ़
पारिवारिक कार्यक्रम का वीडियो है
यह मेरे पारिवारिक कार्यक्रम का वीडियो है। पूरा कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से चल रहा था। सबने वीडियो रिकॉर्डिंग की है। मैं डांस कर रहा हैं। इसे कुछ लोगों ने तोड़ मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया है। जो कि गैर कानूनी व गलत है।
– कैलाश गुर्जर, अध्यक्ष, छोटीसादड़ी ग्रामीण मंडल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो