scriptमोदी बताएं क्या जनरल बिक्रम सिंह खेल रहे थे वीडियो गेम : चिदंबरम | Chidambaram comment on modi and vk singh | Patrika News

मोदी बताएं क्या जनरल बिक्रम सिंह खेल रहे थे वीडियो गेम : चिदंबरम

locationजयपुरPublished: May 05, 2019 08:14:18 am

कांग्रेस का घोषणा पत्र अच्छा, भाजपा का पुराने का कट-पेस्ट

p chidambaram

मोदी बताए क्या जनरल बिक्रम सिंह खेल रहे थे वीडियो गेम : चिदंबरम

शादाब अहमद / जयपुर. पूर्व वित्त मंत्री और दिग्गज नेता पी. चिदंबरम ( P Chidambaram ) ने सर्जिकल स्ट्राइक ( surgical strike ) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यूपीए के समय हुई 6 सर्जिकल स्ट्राइक की बात हमने नहीं की, बल्कि जनरल बिक्रम सिंह ( general bikram singh ) ने 13 दिसम्बर 2013 को इसका खुलासा किया था। अब मोदी उसे वीडियो गेम बताकर सेना को अपमानित कर रहे हैं। सेना किसी की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि वह देश की सेना है। जिस पर सभी को गर्व है।
चिदंबरम ने यह बात शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मसूद अजहर ( Masood Azhar ) पहला आतंकी नहीं है, जिसे ग्लोबल आतंकी घोषित किया गया है। इससे पहले कांग्रेस के समय हाफिज सईद ( Hafiz Saeed ) और लखवी को ग्लोबल आतंकी घोषित किया गया था। वहीं मसूद के मामले में मोदी कहानी का आखिरी सीन बता रहे हैं। 1999 में मसूद जेल में था, जिसे उस समय की भाजपा सरकार ने जेल से छोड़ा था। यदि मसूद को जेल से नहीं छोड़ा जाता तो कई आतंकी घटनाएं नहीं होती। इसके अलावा मसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के लिए यूपीए के समय काम शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र एसी कमरे में बैठ कर नहीं बना है। पूरे देश में 350 से ज्यादा मीटिंग करके बनाया गया है। भाजपा के घोषणा पत्र पर तो प्रधानमंत्री मोदी या उनका कोई मंत्री तक नहीं बोलता है। भाजपा का घोषणा पत्र पुराने घोषणा पत्र का कट पेस्ट हैं।
जीडीपी की एक फीसदी राशि गरीबों को नहीं दे सकते?
चिदंबरम ने कांग्रेस की न्याय योजना को लेकर कहा कि भाजपा इसके फंड को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जबकि हकीकत में जीडीपी की सिर्फ एक प्रतिशत यानी 3.60 लाख करोड़ रुपए इस योजना पर खर्च होगा। क्या हम देश के गरीबों पर इतनी राशि खर्च नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस बिग आइडिया लाती है और उसे क्रियांवत भी करती है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है। केन्द्र के करीब 4 और राज्य सरकारों के करीब 20 लाख पद खाली पड़े हैं। वहीं किसानों की अपनी समस्याएं है। पिछले 5 साल में किसानों की इनकम तो डबल नहीं हुई, लेकिन मौतें जरूर दोगुनी हो गई। किसानों के लिए अलग से बजट लाएंगे।
बन रही हैं कांग्रेस की सरकार
चिदंबरम ने दावा किया कि चार चरण में 375 सीटों पर मतदान हो चुका है। इसमें कांग्रेस और उसके सहयोगी दल आगे चल रहे हैं। राजस्थान में सभी 25 सीट पर कांग्रेस जीत रही है। इसकी वजह ये है कि मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उनके वादे 15 लाख रुपए गरीब के खाते में आएंगे जैसे जुमले साबित हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो