scriptकेंद्र सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा-चुनाव जीतने के लिए भाजपा करती है धर्म की राजनीति! | Chief Minister Ashok Gehlot statement on BJP | Patrika News

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा-चुनाव जीतने के लिए भाजपा करती है धर्म की राजनीति!

locationजयपुरPublished: Apr 15, 2019 07:30:54 pm

Submitted by:

anandi lal

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा-चुनाव जीतने के लिए भाजपा करती है धर्म की राजनीति!

Jaipur

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा-चुनाव जीतने के लिए भाजपा करती है धर्म की राजनीति!

जयपुर। सीकर रोड स्थित हड़माड़ा के एक मैरिज गार्डन में जयपुर ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनिया के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद रहे।
सभा में जुटी भीड़ को देखकर कांग्रेसी खेमे में खुशी का माहौल

सीएम गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनिया के पक्ष में सभा को संबोधित कर कांग्रेस को सत्ता सीन करने का आह्वान किया। सीएम की सभा में जुटी भीड़ को देखकर कांग्रेसी खेमे में खुशी का माहौल नजर आया। दरअसल, हरमाड़ा में आयोजित सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली देवेन्द्र यादव, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह व अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कांग्रेस को फिर से सत्तासीन करने का आह्वान किया।
गहलोत व पायलट ने मोदी सरकार पर जमकर चलाए तीर

मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को चुनाव के समय पर राम मंदिर और धर्म याद आता है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए धर्म की राजनीति करती है। कांग्रेस की सरकार को युवा और किसानों की हितेषी बताया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि वसुंधरा ने अपने शासन में सरकार की विकास योजनाओं को बंद किया और प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।
उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को युवा और किसानों की हितेषी बताया। साथ ही कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 3 माह में वह सभी वायदे पूरे किए हैं। पायलट ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाने साधे।
यह लोग रहे मौजूद

जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल, विधायक प्रत्याशी प्रशांत शर्मा, विराट नगर विधायक इंद्राज गुर्जर, बानसूर विधायक शकुंतला रावत, चौमू विधायक प्रत्याशी भगवान सहाय सैनी, प्रदेेश कांग्रेस कमेटी सुरेश चौधरी पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा, सचिव पीसीसी रुकक्ष्मणी अध्यक्ष राष्ट्रीय सर्व मेघंवश महासभा गोपाल ढेनवाल, जिला प्रभारी चिरंजी लाल वर्मा, विधायक प्रत्याशी सबनम गोदारा, राजस्थान जाट अध्यक्ष राजाराम मील, डीसीसी सचिव मोहन चौहान, महासचिव कालुराम बागडा सहित कई लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो