scriptमुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज फिर दिल्ली पहुंचे ,उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल | Chief Minister Ashok Gehlot today to visit Delhi again | Patrika News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज फिर दिल्ली पहुंचे ,उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

locationजयपुरPublished: Aug 11, 2022 10:57:17 am

Submitted by:

firoz shaifi

संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर पार्टी नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्र, पिछले दो माह में सीएम गहलोत का छठा दिल्ली दौरा

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। सोमवार को अपने चार दिवसीय दौरे से जयपुर लौटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर आज दिल्ली दौरे पर हैं,जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देश के नए उप राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने सहित कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे और पार्टी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए और सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचे। इसके बाद सीएम 12:30 बजे राष्ट्रपति भवन जाएंगे जहां पर देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।


संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर भी पार्टी नेताओं से चर्चा

वहीं विश्वस्त सूत्रों की माने तो गहलोत सरकार में संभावित अंतिम मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज शाम पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई अन्य नेताओं से भी मंत्रिमंडल फेरबदल के नामों को लेकर चर्चा करेंगे।

संगठनात्मक गतिविधियों पर भी होगी चर्चा

पार्टी नेताओं के साथ सीएम गहलोत की मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी जिसमें 20 अगस्त से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए होने वाले नामांकन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

2 माह में सीएम गहलोत का छठा दिल्ली दौरा

इससे पहले कोरोना काल में लंबे समय तक मुख्यमंत्री आवास पर ही तमाम बैठकर करने वाले सीएम गहलोत अब लगातार दिल्ली दौरा कर रहे हैं। पिछले 2 महीने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह छठा दिल्ली दौरा है। जून में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के चलते मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली कैंप किए हुए थे तो वहीं जुलाई माह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के चलते भी सीएम गहलोत दिल्ली गए थे।

वहीं इसी माह की शुरुआत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5 अगस्त को दिल्ली गए थे और 8 अगस्त को जयपुर लौटे थे जहां 7 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में हुई बैठक में भी सहित कई अन्य मुद्दों को जोरशोर से उठाया था।

 

वीडियो देखेंः-Delhi: मुख्यमंत्री Ashok Gehlot को पुलिस ने लिया हिरासत में

https://youtu.be/3zxeFUzSCzo
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो