मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रथ
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत ‘‘पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान’’ रथ को शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत ‘‘पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान’’ रथ को शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गहलोत ने रथ पर नरेगा योजनान्तर्गत किए गए कार्यों और चित्रों का अवलोकन किया। साथ ही पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान के क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं, योजनान्तर्गत राज्य सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियों व महात्मा गांधी नरेगा योजना पर केन्द्रित फोल्डर का विमोचन किया।
‘‘पूरा काम पूरा दाम विशेष अभियान’’ 15 फरवरी तक चलेगा। इसके कार्य स्थल पर श्रमिकों की रूचि के अनुसार 5-5 के समूह में नियोजन कर टास्क पूरा करने, समूह माप प्रवृति को बढ़ावा देना, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्रभावी निरीक्षण कर पूरी मजदूरी हेतु प्ररित किया जाएगा, मेट प्रशिक्षण एवं 50 फीसदी महिला मेटों का प्राथमिकता से नियोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश, मुख्य सचेतक महेश जोशी, अतिरिक्त मुख्य सचिव,ग्रावि एवं पंरावि रोहित कुमार सिंह, प्रमुख शासन सचिव, गृह एवं सूचना एवं जन सम्पर्क अभय कुमार, आयुक्त मनरेगा पी.सी. किशन, आयुक्त सूचना एवं जन सम्पर्क महेन्द्र सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित थे।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज