scriptदिल्ली में मुख्यमंत्री गहलोत ने किया बीकानेर हाउस का निरीक्षण | Chief Minister Gehlot inspected Bikaner House in Delhi | Patrika News

दिल्ली में मुख्यमंत्री गहलोत ने किया बीकानेर हाउस का निरीक्षण

locationजयपुरPublished: Sep 29, 2019 07:51:19 pm

Submitted by:

firoz shaifi

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में चल रहे जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परिसर में चल रहे कार्यों को जल्दी ही पूरा करने के निर्देश दिए।

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में चल रहे जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परिसर में चल रहे कार्यों को जल्दी ही पूरा करने के निर्देश दिए।
गहलोत ने बीकानेर हाउस परिसर में स्थित सभी भवनों का अवलोकन किया और वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस परिसर में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए आवश्यक सुविधाएं तुरंत मुहैया कराए।

इस दौरान राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त आवासीय आयुक्त विमल शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार शाम को भीलवाड़ा से सीधे दिल्ली पहुंच गए थे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात की थी।
गहलोत सोमवार को सुबह 10 बजे दिल्ली से रवाना होकर सीधे नागौर के खींवसर पहुंचेंगे और खींवसर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा के नामांकन कार्यक्रम में शरीक होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद जयपुर लौट आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो