scriptमुख्यमंत्री का जैसलमेर दौरा, 41 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास | Chief Minister gehlot will inauguration-foundation stone of 41 works | Patrika News

मुख्यमंत्री का जैसलमेर दौरा, 41 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

locationजयपुरPublished: Aug 09, 2020 12:15:59 pm

Submitted by:

firoz shaifi

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तहत 127 करोड़ के 41 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, बाड़ाबंदी के बीच शीर्ष नेताओं के साथ बनाएंगे नई रणनीति,शाम को जैसलमेर में होगी विधायक गण की बैठक

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। पिछले चार दिनों से जयपुर में रहकर विभिन्न विभागों की समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विश्व आदिवासी दिवस के मौके जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तहत 127 करोड़ के 41 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ मंत्री बीडी कल्ला, विधायक राजकुमार शर्मा और संयम लोढ़ा भी गए हैं। लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री गहलोत सूर्यागढ़ रिसोर्ट में दोपहर को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, सह प्रभारी विवेक बंसल के साथ विधानसभा सत्र को लेकर नई रणनीति तैयार करेंगे। इसके साथ ही भाजपा की ओर से शुरू हुई की गई बाड़ाबंदी को लेकर मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

रात 8 बजे विधायक गण की बैठक
वहीं होटल सूर्यागढ़ रिसोर्ट में रात 8 बजे विधायक गण की बैठक भी होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस, बीटीपी और निर्दलीय विधायक भी शामिल होंगे। बैठक में भाजपा की बाड़ाबंदी और आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री गहलोत सोमवार को जयपुर लौटेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो