scriptराज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात | Chief Minister meets Governor | Patrika News

राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

locationजयपुरPublished: Nov 25, 2019 07:31:47 pm

Submitted by:

Sunil Sisodia

दोनों की यह मुलाकात पचास मिनट से अधिक चली, दोनों ने उच्च शिक्षा के मुद्दे पर चर्चा की

राज्यपाल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

cm-governer

जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को दोपहर में यहां राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से मुख्यमंत्री गहलोत की यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री गहलोत की राज्य की उच्च शिक्षा में किए जा रहे नवाचार सहित राज्य से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल मिश्र व मुख्यमंत्री गहलोत की यह मुलाकात पचास मिनट तक चली।
…..


राजभवन में मनाया जाएगा संविधान दिवस
जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में राजभवन में मंगलवार को प्रात: 11 बजे 70वां संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल मिश्र के समक्ष 70 लोगों की ओर से भारतीय संविधान की उदेशिका और मौलिक कर्तव्यों का वाचन किया जाएगा।
शाम को राज्यपाल मिश्र नारायण सिंह सर्किल स्थित इन्द्रलोक सभागार में अधिवक्ता परिषद् की ओर से आयोजित संविधान दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राज्यपाल मिश्र समारोह में राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संविधान वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विषय पर समारोह को संबोधित करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो