जयपुर

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा पर शुरू हुआ काम, जनता क्लिनिक के लिए स्थानों का चयन

प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे जनता क्लिनिक , जयपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में 20 स्थान चिन्हित

जयपुरAug 24, 2019 / 06:51 pm

firoz shaifi

ashok gehlot

जयपुर। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से चलाए जा रहे मौहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर राजस्थान में भी जनता क्लिनिक खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में जनता क्लिनिक खोले जाने की घोषणा 10 जुलाई को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान की थी।
जनता क्लिनिक को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कितने गंभीर हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घोषणा हुए अभी डेढ़ माह का ही समय बीता हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए चिकित्सा विभाग ने भी भागदौड़ शुरू कर दी है। वैसे तो जनता क्लिनिक प्रदेश के सभी जिलों में खोले जाएंगे, लेकिन अगर जयपुर शहर की बात करें तो यहां चिकित्सा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
जयपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया जाएगा। इसके बाद बाद जोधपुर और अजमेर में इसे शुरू किया जाएगा।

जयपुर की बात करें तो जयपुर की चार विधानसभा क्षेत्रों में 20 स्थानों पर जनता क्लिनिक खोले जाएंगे। इसे लेकर विभाग की ओर से सर्वे भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जनता क्लिनिक विशेषकर कच्ची बस्तियों के आसपास खोले जाएंगे। जनता क्लिनिक में एक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, सहयोगी और फार्मासिस्ट नियुक्त रहेगा। जयपुर के विद्याधर नगर, सिविल लाइंस, सांगानेर और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में ये जनता क्लिनिक खोले जाएंगे।

Home / Jaipur / मुख्यमंत्री की बजट घोषणा पर शुरू हुआ काम, जनता क्लिनिक के लिए स्थानों का चयन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.