scriptमुख्यमंत्री की शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं | Chief Minister wishes on teacher's day | Patrika News

मुख्यमंत्री की शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं

locationजयपुरPublished: Sep 04, 2020 04:00:55 pm

Submitted by:

Ashish

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Chief Minister Ashok Gehlot ) ने शिक्षक दिवस ( Teachers’ Day ) पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Chief Minister wishes on teacher's day

मुख्यमंत्री की शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं

जयपुर

Teachers’ Day : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Chief Minister Ashok Gehlot ) ने शिक्षक दिवस ( Teachers’ Day ) पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में और समाज को नई दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। सभी को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिले, इसके लिए राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं को सफल बनाने में शिक्षकों की सहभागिता अति महत्वपूर्ण है। गहलोत ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि वे गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भारतीय परम्परा का पालन करते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनकर देश-प्रदेश के विकास में भागीदार बनें। आपको बता दें कि भारत में भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( former President Dr. Sarvepalli Radhakrishnan ) का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई आयोजन होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो