scriptखेलते समय गोली लगने से बालक की मौत | Child dies due to being shot while playing | Patrika News

खेलते समय गोली लगने से बालक की मौत

locationजयपुरPublished: Jan 12, 2020 09:13:38 pm

Submitted by:

manish chaturvedi

सीकर में रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। एक बालक की खेलते समय गोली लगने से मौत हो गई। सीकर के सिहोट छोटी गांव में रविवार को सेना के एक जवान के 11 वर्षीय बेटे की बंदूक की गोली से मौत हो गई।

सीकर में रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। एक बालक की खेलते समय गोली लगने से मौत हो गई। सीकर के सिहोट छोटी गांव में रविवार को सेना के एक जवान के 11 वर्षीय बेटे की बंदूक की गोली से मौत हो गई।
घटना के बाद बालक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद बालक के शव को मोर्चरी के रखवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
शुभम अपने पिता की इकलौती संतान था। जो रविवार सुबह कुछ बच्चों के साथ अपने घर के पीछे खेल रहा था। बीती रात में नजदीक रहने वाले किसी बावरिया ने अपनी टोपीदार बंदूक यहां रख दी थी। जो बालक शुभम के हाथ लग गई। खेल खेल में बंदूक का ट्रिगर दबने से शुभम के गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। बंदूक की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुभम के चाचा गणपत राम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो