scriptबालश्रम करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार | Child labor accused arrested | Patrika News

बालश्रम करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Sep 19, 2021 10:30:09 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

बिहार से पढ़ाई करवाने और घुमाने के बहाने बच्चों को लाता था आरोपी

बालश्रम करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बालश्रम करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने बालश्रम करवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। विशेष टीम ने बिहार और राजस्थान में संदिग्ध स्थान पर दबिश देकर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार से गरीब लोगों के बच्चों को उनके माता पिता के पास से पढ़ाई करवाने और घुमाने के बहाने लेकर आता था।
डीसीपी (उत्तर) परिस देशमुख अनिल ने बताया कि वर्तमान में बालश्रम के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए इन पर अंकुश लगाने के लिए एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर, एसीपी अतुल साहू और थानाधिकारी हुकुम सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बिहार और राजस्थान में संदिग्ध स्थान पर दबिश देकर वांछित आरोपी बैलागंज बिहार हाल टिकारी गया बिहार निवासी गुड्डू मांझी (25) पुत्र पैरू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पढ़ाई के बहाने लाता था बच्चों को-
पुलिस ने बताया कि गुड्डू मांझी बिहार राज्य से गरीब लोगों के बच्चों को उनके माता पिता के पास से पढ़ाई करवाने और घुमाने के बहाने लेकर आता था। यहां लाकर उन बच्चों को चूड़ी कारखाने पर चूड़ी बनाने का बालश्रम करवाता था। चूड़ी कारखाने में बच्चों से 12 से 14 घंटे तक काम करवाया जाता था। इसके साथ ही बच्चों को खाना पीना भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो