scriptचोरों ने कलेक्ट्री में किया एेसा कारनामा, पुलिस से लेकर जिला कलक्टर तक सब हिल गए, जानिए क्या है पूरा मामला | chori | Patrika News

चोरों ने कलेक्ट्री में किया एेसा कारनामा, पुलिस से लेकर जिला कलक्टर तक सब हिल गए, जानिए क्या है पूरा मामला

locationजयपुरPublished: Sep 06, 2019 11:18:29 am

Submitted by:

RAJESH MEENA

theft in jaipur collectorate : कलेक्ट्री परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया। चाेराें के हाैसलें इतने बुलंद है कि प्रशासन के नाक के नीचे से चाेरी की वारदात काे अंजाम दे दिया। चाेराें ने कलेक्ट्री पर धावा बाेलते हुए गेट पर लगे लाेहे के सरिए काट कर ले गए।

collectorate building

collectorate building


theft in jaipur collectorate : जयपुर। कलेक्ट्री परिसर ( jaipur collectorate )की सुरक्षा ( Security )व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया। चाेराें (chor )के हाैसलें इतने बुलंद है कि प्रशासन के नाक के नीचे से चाेरी की वारदात काे अंजाम दे दिया। चाेराें ने कलेक्ट्री पर धावा बाेलते हुए गेट पर लगे लाेहे के सरिए काट कर ले गए।
चाेर कलेक्ट्री के गेट नम्बर दो व तीन के एंगल काट कर ले गए। जबकि कलेक्ट्री में जिला कलेक्टर( district collector ) , डीसीपी उत्तर ( DCP NORTH )सहित अन्य प्रशासनिक अमला बैठता है। एेसे में सवाल यह उठता है कि जब जिला कलेक्ट्री ही सुरक्षित नहीं तो आमजन का क्या होता है। यह आसानी से समझा जा सकता है। मामला सामने के बाद जिला प्रशासन के साथ पुलिस में भी खलबली मच गई। पुलिस ने आनन-फानन में वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों ( cctv footage )की फुटेज खंगालना चालू कर दिया है। घटना के सम्बंध में बनीपार्क थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार सुदामा कुटी रोड महेश नगर निवासी दीवाकर गुप्ता ने मामला दर्ज करवाया कि रात को चोर कलेक्ट्री के गेट नम्बर दो के सात व गेट नम्बर तीन के आठ एंगल काट कर ले गए। घटना का पता अगले दिन सुबह आने पर लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य लेकर जांच शुरू कर दी है।
खास बात यह है कि कलेक्ट्री सर्किल ( collectorate circle )पर रातभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है और साथ ही पुलिस का एक गश्ती दल भी वहां पर तैनात रहता है। इन सब के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर चलते बने। कलेक्ट्री के नजदीक ही सेशन कोर्ट भी है। यहीं नहीं कलेक्ट्री परिसर में गार्ड भी तैनात रहते है। घटना के समय माैजूद गार्डाे ( Security gourd )की नींद का लाभ उठाकर चाेर वारदात कर गए। मामला सामने आने के बाद जिला कलक्टर ने पुलिस व सुरक्षा में तैनात गार्डाे काे जमकर लताड लगार्इ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो