scriptमनाया पाम संडे, घर—घर हुई प्रार्थना | CHRISTIAN COMMUNITY PALM SUNDAY | Patrika News

मनाया पाम संडे, घर—घर हुई प्रार्थना

locationजयपुरPublished: Apr 05, 2020 06:52:04 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

ईसाई समुदाय (Christian Community) ने रविवार को पाम संडे (Palm sunday) मनाया। घर—घर लोगों ने प्रार्थना की। लॉकडाउन के चलते इस बार चर्च में सामूहिक प्रार्थना सभाएं नहीं हुई, पाम का जुलूस भी नहीं निकला। 12 अप्रेल को ईस्टर संडे (Easter sunday) मनाया जाएगा।

मनाया पाम संडे, घर—घर हुई प्रार्थना

मनाया पाम संडे, घर—घर हुई प्रार्थना

मनाया पाम संडे, घर—घर हुई प्रार्थना
— लॉक डाउन के चलते नहीं निकला जुलूस

जयपुर। ईसाई समुदाय ने रविवार को पाम संडे (Palm sunday) मनाया। घर—घर लोगों ने प्रार्थना की। लॉकडाउन के चलते इस बार चर्च में सामूहिक प्रार्थना सभाएं नहीं हुई, पाम का जुलूस भी नहीं निकला। 12 अप्रेल को ईस्टर संडे (Easter sunday) मनाया जाएगा।
लिविंग क्रिसन मुवमेंट फैलोशिप चर्च के फादर विजय पॉल ने बताया कि प्रभु यीशु पाम संडे के दिन अपनी अंतिम यात्रा पर निकले थे, उसी की याद में पाम संडे मनाया जाता है। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते लोगों ने घर—घर में प्रार्थना की गई। समाज के लोगों ने अपने—अपने घरों में प्रार्थना की। शहर के चर्च में भी प्रार्थनाएं हुई, लेकिन समुदाय के लोग शामिल नहीं हुए। चर्च में हुई प्रार्थना को आॅनलाइन किया गया। अब 12 अप्रेल को ईस्टर संडे मनाया जाएगा, तब तक रोजाना लोग अपने—अपने घरों में प्रार्थना करेंगे। इस बीच 10 अप्रेल को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो