जयपुरPublished: Dec 25, 2022 04:38:13 pm
Girraj Sharma
Christmas 2022: सत्य, प्रेम, करुणा व दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर शहर में उल्लास नजर आ रहा है। कोविड के दो साल बाद क्रिसमस का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है।
जयपुर। सत्य, प्रेम, करुणा व दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर शहर में उल्लास नजर आ रहा है। कोविड के दो साल बाद क्रिसमस का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है। राजधानी के गिरजाघरों और चर्च में सामूहिक आराधना हुई। बिशप, फादर व पादरी प्रार्थना सभा में बाइबल का संदेश दिया। बाइबिल पाठ के साथ विश्व में अमन चैन के लिए प्रार्थना की गई।