scriptकोरोना पर विधानसभा की बहस में भिड़े ‘ माननीय ‘ | clash in Assembly debate on Corona | Patrika News

कोरोना पर विधानसभा की बहस में भिड़े ‘ माननीय ‘

locationजयपुरPublished: Aug 21, 2020 08:19:46 pm

Submitted by:

rahul

राज्य विधानसभा में कोरोना पर विशेष चर्चा के दौरान शुक्रवार को सदन में हंगामा हो गया।

rajasthan assembly

पूर्व सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं बंद की – एमएलए प्रताप सिंह

जयपुर। राज्य विधानसभा में कोरोना पर विशेष चर्चा के दौरान शुक्रवार को सदन में हंगामा हो गया। दरअसल भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने सरकार पर राजनीतिक भेदभाव से काम करने के आरोप लगाए। विपक्ष के आरोपों पर सत्तापक्ष के विधायकों ने एतराज़ जताया जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते आसन को सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी और भाजपा विधायक कालीचरण सराफ के आरोप को कार्यवाही से हटा दिया गया।इस दौरान कई बार सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने हो गए।
दरअसल, कोरोना पर चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के वक्तव्य के बाद विपक्ष की ओर से पूर्व चिकित्सा मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ ने सरकार पर कई तीखे वार किए। कोरोनाकाल के दौरान सरकार की कार्यशैली को कटघरे में रखते हुए उन्होंने राजनीतिक भेदभाव से काम करने के आरोप लगाए। सराफ ने कहा कि कोरोना के संकटकाल में भी प्रदेश में कई जगहों पर हुई राशन वितरण व्यवस्था का कांग्रेसीकरण देखा गया। नगर निगम के अधिकारियों से मिलीभगत करके काम किया गया है। यही नहीं जिन अधिकारियों ने इमानदारी से काम किया उन्हें सरकार ने हटा दिया।
सराफ के आरोप के बाद सत्तापक्ष के विधायकों ने एतराज़ जताया। सत्तापक्ष की ओर से मंत्री शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोर्चा संभाल लिया। मंत्री समेत कांग्रेस विधायकों ने विपक्ष के आरोपों का विरोध जताया। इस दौरान गुलाब चंद कटारिया और राजेन्द्र राठौड़ की प्रताप सिंह खाचरियावास से तीखी बहस हुई। हंगामे और शोर-शराबे के बाद सभापति महेन्द्र जीत सिंह और बाद में राजेन्द्र पारीक ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। बाद में दो बजे से कार्यवाही सुचारू रूप से चली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो