scriptबलमा गर्ल बोलीं… अभी तक नहीं मिला बलमा | claudia-ciesla | Patrika News

बलमा गर्ल बोलीं… अभी तक नहीं मिला बलमा

locationजयपुरPublished: Apr 27, 2019 07:22:51 pm

Submitted by:

imran sheikh

पिंक आईज के कैम्पेन एे डे विद् सेलेब्रिटी के तहत हैरिटेज और टूरिज्म को प्रमोट करने पहुंची क्लाउडिया ने शहर के टूरिस्ट्स डेस्टिनेशंस पर खूब एंजॉय किया।

claudia-ciesla

claudia-ciesla

जयपुर

मुझे आइटम गर्ल कहलाना पसंद है, क्योंकि बॉलीवुड में मेरी पहचान इसी वजह से बनी है। जिसके चलते फैंस मुझे बलमा गर्ल भी कहते हैं। यह कहना है जर्मन मॉडल व बॉलीवुड एक्टे्रस क्लाउडिया सीजला का। सोमवार को पिंक आईज के कैम्पेन एे डे विद् सेलेब्रिटी के तहत हैरिटेज और टूरिज्म को प्रमोट करने पहुंची क्लाउडिया ने शहर के टूरिस्ट्स डेस्टिनेशंस पर खूब एंजॉय किया। इस बीच उन्होंने फैंस के साथ सेल्फियां भी ली और मीडिया के समक्ष अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। क्लाउडिया का कहना था कि आज के दौर में आइटम गर्ल का दर्जा पहले से ज्यादा बढ़ गया है। जिसके चलते प्रमुख एक्टे्रस भी आइटम सांग कर रही हैं, चाहे वो कैटरीना हो या फिर करीना कपूर। यह सभी एक्टे्रस के लिए एक अच्छा मंच है, जहां वे अपनी अदाकारी और डांस दिखा सकती हैं। साथ ही क्लाउडिया ने अपने गाने के बारे में बताते हुए कहा कि मेरे आइटम सांग के बाद मुझे इंडस्ट्री में तारीफ मिली है। जिसके चलते आज भी नए-नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
हिंदी बोलने में सफलता हासिल की

बिग बॉस-3 में बतौर कंटस्टेंट नजर आ चुकी क्लाउडिया बताती हैं कि बॉलीवुड में रहते हिंदी सीखना काफी मुश्किल था लेकिन मैंने इसमें सफलता हासिल की। वैसे मैं इसे अभी भी कठिन मानती हूं। हालांकि अब मैं हिंदी अच्छे से समझ लेती हूं। उनका कहना था कि हिंदी बोलने के बाद से माता-पिता को भी इंडिया से प्यार हो गया है। एेसे में कई सारे दोस्त कहते हैं कि इंडिया में अपना रियल बलमा तलाश कर लो। लेकिन सच तो यह है कि अभी तक मुझे अपना बलमा नहीं मिला है। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान से दोस्ती के चलते सुर्खियों में आई क्लाउडिया का कहना था कि सलमान खान उन्‍हें बहुत पसंद करते है। वे उन्‍हें अपने परिवार से मिलाने अपने घर ले गए। क्लाउडिया ने कहा कि उन्हें दाल-रोटी बनाना आ गया है। उन्होंने कहा कि यह सब रियलिटी शो बिग-बॉस के चलते ही संभव हो पाया है।
गजब का एक्सपीरियंस रहा

पिंकसिटी के टूरिस्ट्स डेस्टिनेशंस पर चर्चा करते हुए क्लाउडिया ने बताया कि हवामहल, आमेर फोर्ट और जलमहल आदि जगहों पर गजब का एक्सपीरियंस रहा। हवामहल पर बिताए यादगार पलों में ठंडी हवा के झोंके हमेशा याद आएंगे। उन्होंने पिंक आईज के कैम्पेन ‘एे डे विद् सेलेब्रिटीÓ की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैम्पेन हैरिटेज को अच्छे से प्रमोट कर पाते हैं। इससे पहले पिंक आईज की डायरेक्टर प्रिया चौधरी ने क्लाउडिया का वेलकम किया। शहर की विजिट के दौरान क्लाउिडया ने डिजाइनर सृष्टि रुस्तगी के डिजाइन किए परिधान पहनें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो