scriptचमचमाते घरों के पीछे ये राज | cleaning | Patrika News

चमचमाते घरों के पीछे ये राज

locationजयपुरPublished: Jun 17, 2020 05:36:41 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

इन घरों में रहने वालों के लिए सफाई टास्क नहीं बल्कि एक फन एक्टिविटी होती है।

चमचमाते घरों के पीछे ये राज

चमचमाते घरों के पीछे ये राज

आपके दोस्तों या रिश्तेदारों में से ऐसे कई लोग होंगे जिनके घर हमेशा चमचमाते रहते हैं। दिन के किसी भी समय आप उनके घर चले जाएं हर चीज करीने से लगी हुई नजर आएगी और धूल-मिट्टी का नामोनिशान तक नहीं। असल में इन घरों में छोटी-छोटी बातों का विशेष ध्यान रखकर क्लीनिंग की जाती है जिससे चीजें हमेशा साफ नजर आती हैं। सफाई, इन घरों में रहने वालों के लिए कोई टास्क नहीं बल्कि एक फन एक्टिविटी होती है जिससे इनका आशियाना चमचमाता नजर आता है।
किचन इसलिए दिखती है साफ-सुथरी: हमेशा साफ दिखने वाली किचन में चीजों को साथ ही साथ मैनेज किया जाता है। किचन में काम करते हुए चीजों को फौरन ड्रॉर में सेट करना, काम खत्म होते ही शेल्फ साफ करना, डिनर के बरतन रात में ही धोना, फ्रिज के शेल्फ साफ रखना और माइक्रोवेव के हैंडिल आदि क्लीन करना डेली रूटीन का हिस्सा होता है।
ऑर्गेनाइज काउंटरटॉप : सरफेस को क्लीन रखने में इनका जवाब नहीं। काउंटरटॉप पर केवल वही चीजें नजर आती हैं, जो कि रोजाना काम में इस्तेमाल हों। क्रॉकरी आदि को खूबसूरत तरीके से ऑर्गेनाइज करके शोकेस में रखा जाता है।
फिक्स क्लीनिंग शेड्यूल: जो लोग सफाई पसंद होते हैं, वे क्लीनिंग शेड्यूल बनाते हैं। निर्धारित समय पर रोजाना की साफ-सफाई के अलावा डस्टिंग, वैक्यूम क्लीनिंग और लॉन्ड्री आदि के लिए उनका दिन और समय निर्धारित होता है।
हर चीज अपनी जगह पर : व्यवस्थित होने का सबसे पहला नियम है कि हर चीज अपनी जगह पर रखी जाए जिसे इन घरों में फॉलो किया जाता है। यदि चीजों को सही जगह पर रखा जाए तो साफ-सफाई का काफी समय बचाया जा सकता है।
शू रैक बाहर ही: इन घरों में शू रैक बाहर ही होता है ताकि धूल, मिट्टी आदि भीतर न जाए। कोरोना के इस समय में तो यह नियम खासतौर से फॉलो किया जाना चाहिए ताकि संक्रमण से बचा जा सके और घर भी साफ रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो