scriptस्वच्छता सैनिकों को नियमित किया जाए | Cleaning workers should be regularized | Patrika News

स्वच्छता सैनिकों को नियमित किया जाए

locationजयपुरPublished: Mar 29, 2021 05:30:08 pm

Submitted by:

Amit Pareek

ग्रेटर नगर निगम महापौर ने राज्य सरकार से किया आग्रह
होली मिलन समारोह में महापौर ने दी शुभकामनाएं

होली मिलन समारोह में ग्रेटर नगर निगम महापौर व अन्य।

होली मिलन समारोह में ग्रेटर नगर निगम महापौर व अन्य।

जयपुर. ग्रेटर नगर निगम महापौर ने कहा है कि उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि स्वच्छता सैनिकों को नियमित किया जाए। इस संबंध में उन्होंने सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे पर प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार के सामने रखने की बात भी कही। वे मानसरोवर में भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में महापौर ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को गुलाल एवं मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महापौर निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपमहापौर पुनीत कर्णावट, पार्षद और सभी चेयरमैन ने हिस्सा लिया। इस दौरान महापौर ने गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पार्षदों ने भी एक-दूसरे से होली खेली। कार्यक्रम में महापौर सौम्या गुर्जर ने कहा कि होली मेलजोल और परस्पर प्रेम बढ़ाने का पर्व है। होली पर ग्रेटर नगर निगम के पार्षद, चेयरमैन पूरी एकजुटता दिखा रहे हैं। जिस तरह जयपुर शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए संगठित रूप से काम कर रहे हैं और स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में शहर को अव्वल रैंक दिलाने के लिए प्रयासरत हैं वह सराहनीय है। महापौर की ओर से गौ उत्पादों से बना गुलाल १५० पार्षदों को दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो