जयपुर

Climate Change : न्यूयॉर्क में प्रदर्शन कर रहे 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Climate Change Protests : न्यूयॉर्क शहर में जलवायु परिवर्तन (global warming) के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लगभग 100 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारियों को यातायात अवरुद्ध करने के साथ ही प्रतिष्ठित वॉल स्ट्रीट चार्जिग बुल की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

जयपुरOct 08, 2019 / 06:04 pm

hanuman galwa

Climate Change : न्यूयॉर्क में प्रदर्शन कर रहे 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार

न्यूयॉर्क में प्रदर्शन कर रहे 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार
न्यूयॉर्क शहर में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लगभग 100 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शनकारियों को यातायात अवरुद्ध करने के साथ ही प्रतिष्ठित वॉल स्ट्रीट (Wall Street ) चार्जिग बुल की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया।
विरोध प्रदर्शन ब्रिटेन से शुरू हुए विश्वव्यापी प्रदर्शन का ही हिस्सा है। जलवायु मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए इस तरह के प्रदर्शन दुनिया के 60 शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। मैनहट्टन के बैटरी पार्क से वॉल स्ट्रीट तक सैकड़ों लोगों ने मार्च किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई को तेज का आह्वान किया।
रास्ता रोका, यातायात थमा
विरोध प्रदर्शन के लगभग आधे घंटे के बाद कुछ पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने वॉल स्ट्रीट चार्जिग बुल पर नकली खून डाला। उन्होंने इस प्रतिमा की पास जमीन पर लेटकर भी अपना विरोध जताया। इसके अलावा न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (new york stock exchange) के सामने भी प्रदर्शन किया गया। कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने मार्च के दौरान आसपास की सड़कों और फुटपाथों पर यातायात अवरुद्ध कर दिया, जिससे कुछ राहगीरों ने विरोध करने के उनके तरीके के बारे में शिकायत भी की।
कई देशों में प्रदर्शन
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि नागरिक उल्लंघन करने पर कुल 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चार्जिग बुल के पास से 26, स्टॉक एक्सचेंज से आठ और ब्रॉडवे व प्यूरी स्ट्रीट क्रॉसिंग से 59 कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। सोमवार को लंदन में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर रहे 21 पर्यावरण कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया (austria) और न्यूजीलैंड पुलिस भी सोमवार से दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.