script

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

locationजयपुरPublished: Nov 11, 2020 06:42:11 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंडक ने प्रवेश कर लिया है। जिसे देखकर संभावना है कि दीपावली तक प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। कई शहरों में सुबह और शाम की गुलाबी सर्दी और धुंधभरा मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले दो सप्ताह में प्रदेश में दिन के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है तो वहीं रात के तापमान में भी करीब 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। सुबह और रात को ठंडी हवाओं की वजह से मौसम ठंडा हो रहा है और अब आमजन को तपिश से भी राहत मिल रही है। वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान भीलवाड़ा का 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरु वार को राजधानी जयपुर का आसमान साफ रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर का
अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री और 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
अजमेर 27.0 14.3
जयपुर 26.7 16.2
कोटा 28.0 13.0
डबोक 27.8 10.5
बाड़मेर 33.0 17.7
जैसलमेर 31.3 16.8
जोधपुर 30.4 15.8
बीकानेर 30.2 14.2
चूरू 29.2 10.8
श्रीगंगानगर 27.9 13.5
भीलवाड़ा 27.5 09.7
वनस्थली 28.2 13.0
अलवर 27.8 14.8
पिलानी 28.0 12.9
सीकर 28.0
चित्तौडगढ़़ 29.0 10.0
फलौदी 34.4 15.8

ट्रेंडिंग वीडियो