scriptजरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और भोजन किया वितरण | clothes and food delivery to needy people in jaipur | Patrika News

जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और भोजन किया वितरण

locationजयपुरPublished: Jan 31, 2019 07:48:42 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों से प्ररित होकर नीति नंदन ओमकार फाउंडेशन ने गुरुवार को जरूरतमंद लोगों को कपड़े और भोजन वितरित किया गया।

555
जयपुर। राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों से प्ररित होकर नीति नंदन ओमकार फाउंडेशन ने गुरुवार को जरूरतमंद लोगों को कपड़े और भोजन वितरित किया गया।

सर्द मौसम में गर्मागर्म भोजन और गर्म कपड़े पाकर लोगों को राहत महसूस हुई। उन्होंने धन्यवाद देते हुए संस्था सदस्यों और प्रेरित करने वाले पत्रिका समूह का आभार जताया।
फाउंडेशन के कार्यकारी पुनीत भाटिया ने बताया कि पत्रिका के सामाजिक सरोकारों को देखते हुए मेरी भी इच्छा हुई की मैं भी जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों के लिए कुछ करूं।

इस कड़ी में हमारी संस्था ने सर्दी में सड़क किनारे लोगों को ठिठुरते और मूख प्यासे पाया। तब हमें एहसास हुआ कि हमें उन लोगों की जरूरत को पूरा करना है। इसके बाद गुरुवार को 100 से अधिक मजदूर वर्ग और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क गर्म कपड़े और भोजन वितरण किया।

ट्रेंडिंग वीडियो