scriptदिल्ली में बादल, बारिश गायब, अगले 24 घंटों में कश्मीर, हिमाचल में स्नोफॉल | Clouds in Delhi, rain missing, snowfall in Kashmir, Himachal in next 2 | Patrika News

दिल्ली में बादल, बारिश गायब, अगले 24 घंटों में कश्मीर, हिमाचल में स्नोफॉल

locationजयपुरPublished: Jan 14, 2020 02:57:54 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

दिल्ली में बादल, बारिश गायब
अगले २४ घंटों में कश्मीर, हिमाचल में स्नोफॉल
पंजाब हरियाणा में शीत लहर, ठंडक बढ़ी

दिल्ली में बादल, बारिश गायब,  अगले 24 घंटों में कश्मीर, हिमाचल में स्नोफॉल

दिल्ली में बादल, बारिश गायब, अगले 24 घंटों में कश्मीर, हिमाचल में स्नोफॉल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोहरा रहा और आंशिक रूप से बादल छाए रहे। भारतीय मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मंगलवार को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को कोहरे के चलते कम से कम 15 दिल्ली आने वाली ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच समुद्री स्तर से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण को जन्म दिया है, जिसके चलते अब भारतीय राज्यों का प्रभावित होना तय है। अगले 24 घंटों में जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग.थलग बारिश या हिमपात की संभावना है।
बिहार में कड़ाके की ठंड, पारा लुढ़का

धूप नहीं निकलने और ठंडी हवाएं चलने के कारण मंगलवार को पटना सहित राज्य के कुछ हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पटना और आसपास के मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण धूप नहीं निकलने से दिन का तापमान बढ़ नहीं पा रहा है, जिससे अधिक ठंड पड़ रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का 8.4 डिग्री और पूर्णिया का 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा है कि आने वाले एक.दो दिनों में शीतलहर जारी रहेगी। इस दौरान ठंडी हवा चलने से गलन महसूस होगी तथा शाम होते ही कोहरा छा जाएगा, जो दिन चढ़ते बना रहेगा। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बारिश के बाद बढ़ी ठंड

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश के कारण मंगलवार को शीतलहर बढ़ गई और यह बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के बाद घने कोहरे वाली स्थिति वापस आ जाएगी। पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में सबसे ज्यादा 27.6 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां सोमवार के 10.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले मंगलवार को 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। 12.8 मिलीमीटर बारिश के साथ लुधियाना का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। हरियाणा में, हिसार और नारनौल दोनों का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अंबाला में यह 7.6 डिग्री, करनाल में आठ डिग्री और सिरसा में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में 9.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो