scriptसितंबर में फिर बरसेंगे बादल, पश्चिमी राजस्थान में मिलेगी राहत | Clouds will rain again in September, there will be relief in western R | Patrika News

सितंबर में फिर बरसेंगे बादल, पश्चिमी राजस्थान में मिलेगी राहत

locationजयपुरPublished: Aug 26, 2021 01:55:41 am

Submitted by:

Rakhi Hajela

प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसूनबंगाल की खाड़ी में बना मानसून सिस्टमएक सितंबर से बरसात की संभावनाइस बार पश्चिमी राजस्थान में भी बरसेंगे बादल

सितंबर में फिर बरसेंगे बादल, पश्चिमी राजस्थान में मिलेगी राहत

सितंबर में फिर बरसेंगे बादल, पश्चिमी राजस्थान में मिलेगी राहत


प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की उम्मीद बंधी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम बना है जो राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। सिस्टम का असर 31 सितंबर से नजर आ सकता है। ऐसे में एक सितंबर से पूर्वी राजस्थान में अच्छी बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही पश्चिमी क्षेत्र में भी हवा कमजोर होने के कारण यहां पर भी मानसून के बादल बरस सकते हैं। संभावना है कि इस बार अब तक सूखे रहे जोधपुर, नागौर, पाली और सिरोही में अच्छी बरसात होगी लेकिन इससे पूर्व इन चार पांच दिनों में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर का 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर का दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राजधानी का आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर …….. 34.0 …….. 26.6
जयपुर …….. 35.4 …….. 28.1
कोटा …….. 34.5 …….. 26.5
डबोक ……..31.4 …….. 24.5
बाड़मेर ……..36.5 ……..27.3
जैसलमेर …….. 35.8 …….. 25.0
जोधपुर ……..35.8 ……..27.5
बीकानेर ……..39.3 ……..27.4
चूरू …….. 38.5 …….. 27.1
श्रीगंगानगर ……..40.2 ……..29.8
भीलवाड़ा …….. 33.0 ……..24.0
वनस्थली …….. 36.2 ……..26.8
अलवर ……..35.6 …….. 28.8
पिलानी …….. 39.2 ……..27.5
सीकर …….. 34.0 …….. 25.0
चित्तौडगढ़़ ……..34.2 ……..24.2
फलौदी …….. 38.4 ……..28.6
सवाई माधोपुर …..37.4 ……..27.2
धौलपुर …….. 35.8 …….. 28.3
करौली …….. 37.4
नागौर …….. 34.7 …….. 27.0
टोंक ……..34.2 …….. 27.8
बूंदी 35.3 …….. 26.1
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो