scriptमुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम सहित पूरे मंत्रिमंडल को देना चाहिए इस्तीफा : राठौड़ | CM and deputy cm resign after defeat loksabha election : rathore | Patrika News

मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम सहित पूरे मंत्रिमंडल को देना चाहिए इस्तीफा : राठौड़

locationजयपुरPublished: May 25, 2019 01:36:11 pm

लोकसभा चुनाव में करारी हार की ले जिम्मेदारी

जयपुर। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) में राजस्थान में कांग्रेस की करारी हार के बाद भाजपा लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) पर हमले कर रही है। भाजपा के प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ( Rajendra Rathore ) ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर कांग्रेस के मंत्रिमंडल से इस हार को लेकर इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्रों में ही कांग्रेस की हार नहीं बचा पाए तो उन्हें इस पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के अंदर अब तक की सबसे बड़ी और करारी हार सत्तारूढ़ दल की हुई है। 185 विधानसभा क्षेत्रों में वो कांग्रेस पार्टी पिछड़ी है जो विधानसभा के चुनाव में 99 विधानसभा क्षेत्रों में जीती थी। लोकसभा के चुनाव का जो मत प्रतिशत है वो कांग्रेस और भाजपा के बीच लगभग 14 फीसदी का है। यह अभी तक का सबसे बड़ा अंतर है। ऐसा अंतर किसी भी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन प्रभारी अविनाश पांडे ( avinash pandey ) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में घोषणा की थी। जिसके अनुसार लोकसभा चुनाव में सभी मान्य सदस्यों विशेषकर मंत्रिमंडल के सदस्यों के लिए एक कसौटी का चुनाव होगा। जो भी मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के अंदर अच्छा परिणाम नहीं देंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। वहीं जो अच्छा परिणाम देंगे उन्हें पदोन्नत किया जाएगा। राठौड़ ने कहा, कांग्रेस की घोषणा के अनुसार अब मैं यह मांग करता हूं कि दो मंत्रियों को छोड़कर सीएम और डिप्टी सीएम सहित पूरे मंत्रिमंडल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने पुत्र को जीता नहीं पाए। स्वयं मुख्यमंत्रीजी अपने परंपरारिक बूथ से हार गए। टोंक विधानसभा क्षेत्र उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के क्षेत्र में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई। अत: जो पूर्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जो घोषणा की गई थी। उसके अनुसार मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के सभी मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो