scriptराज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने लगाए आरोप, कहा: किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा | CM Ashok gehlot accuses Horse trading Rajya Sabha election at bjp | Patrika News
जयपुर

राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने लगाए आरोप, कहा: किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप, कहा : विपक्ष के जैसे-तैसे विधायक खरीदना भाजपा का गेम प्लान

जयपुरJun 05, 2020 / 12:00 am

pushpendra shekhawat

jaipur

राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने लगाए आरोप, कहा: किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा

समीर शर्मा / जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा है कि भाजपा की देखी-परखी एक ही रणनीति है कि विपक्ष के जैसे-तैसे विधायक खरीद लिए जाएं या लुभाकर अपने पाले में खड़ा कर लिया जाए। खासकर गुजरात में अधिक सीटें जीतने के लिए भाजपा का ये गेम प्लान देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सीटें जीतने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।

गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए कहा कि लॉकडाउन के कारण औद्योगिक क्षेत्र पर सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कई छोटी इकाइयां बंद हो गई हैं और कई बंद होने के लिए मजबूर हैं। धन और श्रम के अभाव में उत्पादन ही नहीं हो पा रहा है। लाखों लोग नौकरियां खो चुके हैं।
राहुल गांधी विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों और उद्योगपतियों के साथ बातचीत कर रास्ते निकालने के प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी की चर्चाएं लॉकडाउन व कोरोना के प्रभाव को समझने तथा आर्थिक दृष्टिकोण से समस्या के समाधान के रास्ते निकालने के लिए हैं।
35 लाख में से 4 लाख जाचें राजस्थान में

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अधिक से अधिक टेस्ट करने पर फोकस किया। इसके कारण ही देश में किए गए 35 लाख जांचों के मुकाबले अकेले राजस्थान में 4 लाख जांचें की जा चुकी हैं।

Home / Jaipur / राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने लगाए आरोप, कहा: किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो