गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए कहा कि लॉकडाउन के कारण औद्योगिक क्षेत्र पर सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कई छोटी इकाइयां बंद हो गई हैं और कई बंद होने के लिए मजबूर हैं। धन और श्रम के अभाव में उत्पादन ही नहीं हो पा रहा है। लाखों लोग नौकरियां खो चुके हैं।
राहुल गांधी विशेषज्ञों, अर्थशास्त्रियों और उद्योगपतियों के साथ बातचीत कर रास्ते निकालने के प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी की चर्चाएं लॉकडाउन व कोरोना के प्रभाव को समझने तथा आर्थिक दृष्टिकोण से समस्या के समाधान के रास्ते निकालने के लिए हैं।
35 लाख में से 4 लाख जाचें राजस्थान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अधिक से अधिक टेस्ट करने पर फोकस किया। इसके कारण ही देश में किए गए 35 लाख जांचों के मुकाबले अकेले राजस्थान में 4 लाख जांचें की जा चुकी हैं।