scriptपूनियां बोले भविष्यवक्ता तो नहीं, मगर हालात कर रहे हैं मध्यावधि चुनाव की तरफ इशारा | Cm Ashok Gehlot Amit Shah Narendra Modi Mid Election Satish Poonia | Patrika News

पूनियां बोले भविष्यवक्ता तो नहीं, मगर हालात कर रहे हैं मध्यावधि चुनाव की तरफ इशारा

locationजयपुरPublished: Jun 21, 2021 09:26:39 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बार फिर मध्यावधि चुनाव की आंशका जताई है। भाजपा मुख्यालय पर पूनियां ने कहा कि मैं भविष्यवक्ता तो नहीं हूं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के अंदरुनी हालात को देखते हुए जो हालात बने हुए हैं वो मध्यावधि चुनाव की तरफ साफ इशारा कर रहे हैं।

पूनियां बोले भविष्यवक्ता तो नहीं, मगर हालात कर रहे हैं मध्यावधि चुनाव की तरफ इशारा

पूनियां बोले भविष्यवक्ता तो नहीं, मगर हालात कर रहे हैं मध्यावधि चुनाव की तरफ इशारा

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बार फिर मध्यावधि चुनाव की आंशका जताई है। भाजपा मुख्यालय पर पूनियां ने कहा कि मैं भविष्यवक्ता तो नहीं हूं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के अंदरुनी हालात को देखते हुए जो हालात बने हुए हैं वो मध्यावधि चुनाव की तरफ साफ इशारा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो राजनीति को नजदीकी से समझता है, कांग्रेस पार्टी खुद और उनकी सरकार पूरी तरीके से कमजोर हो चुकी है। उनमें यदि हिम्मत होती और अपने एजेंडा पर कायम होते तो मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका होता। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की कीमत पर ब्यूरोक्रेट मलाई खा रहे हैं और उनके कार्यकर्ता अभी केवल उनकी नियुक्तियों के नजारे देख रहे हैं। पूनियां ने कहा कि वैसे तो संभावना कम है, लेकिन जिस दिन भी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यह सरकार ज्यादा लंबी नहीं चल पाएगी। बसपा और निर्दलियों के सहारे कांग्रेस की सियासत भी ज्यादा लंबी चलने वाली नहीं है। 99 के फेर से शुरू हुई सरकार ज्यादा लंबे समय तक चलती नहीं है। यह मैंने पहले भी कहा था।
गहलोत की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ करें आंदोलन

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन भाजपा मुख्यालय पर मोर्चा पदाधिकारियों और प्रदेश महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में सिंह ने मोर्चा की ओर से अब तक किए कामों की जानकारी ली। सिंह ने सभी पदाधिकारियों को मोदी सरकार की नीतियों के साथ ही कोविड काल के दौरान केंद्र की ओर से की घोषणाओं को जन—जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सिंह ने कहा कि पूरे देश में सभी उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन फ्री करना मोदी सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय है। इसके अलावा अनाथ बच्चों को आर्थिक पैकेज, किसानों के खाते में डाली गई राशि सहित सभी घोषणाएं महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में प्रदेश की गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भी कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। इससे पहले सिंह ने सुंदर सिंह भंडारी के जीवन दर्शन पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सिंह ने पूरी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सांसद दीया कुमारी, सीपी जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो