scriptकिसान दिवस पर गहलोत का मोदी पर निशाना, वापस लें कानून | CM Ashok Gehlot attack modi | Patrika News

किसान दिवस पर गहलोत का मोदी पर निशाना, वापस लें कानून

locationजयपुरPublished: Dec 23, 2020 10:29:12 am

Submitted by:

rahul

किसान दिवस पर किसान आंदोलन को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर हमला किया है।

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। किसान दिवस पर किसान आंदोलन को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर हमला किया है। गहलोत ने बुधवार को एक टवीट के जरिए कहा है कि एनडीए सरकार सर्दी के मौसम में आंदोलन कर रहे किसानों की पीड़ा को समझें और नए कृषि कानूनों को वापस लें
गहलोत ने कहा कि खेत खलिहानों में कड़ी मेहनत कर अन्न उपजाने वाले और देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अन्नदाता किसानों के प्रति हम कृतज्ञ हैं। गहलोत ने कहा कि किसान एवं कृषि देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी है और उनका उत्थान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गौरतलब है कि दिल्ली में किसान आंदोलन को लगभग एक माह होने को है लेकिेन अभी तक उसका कोई हल नजर नहीं आ रहा है। किसान संगठनों के साथ केन्द्र सरकार की वार्ता भी हुई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। केन्द्र सरकार भी जिद करके बैठी है कि नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा। वहीं किसान भी कह रहे हैं कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे किसान नहीं हटेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो