script

गहलोत का भाजपा पर तंज, बोले आप सभी के आशीर्वाद से राजस्थान में मुंह की खानी पड़ी है

locationजयपुरPublished: Aug 15, 2020 03:51:23 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी चौपड़ ध्वजारोहण किया। इसके बाद गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र को बचाने की है।

गहलोत का भाजपा पर तंज, बोले आप सभी के आशीर्वाद से राजस्थान में मुंह की खानी पड़ी है

गहलोत का भाजपा पर तंज, बोले आप सभी के आशीर्वाद से राजस्थान में मुंह की खानी पड़ी है

जयपुर।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी चौपड़ ध्वजारोहण किया। इसके बाद गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र को बचाने की है। जिस तरह से लोकतंत्र को कमजोर करने का जो षड्यंत्र किया जा रहा है, वो पूरा देश जानता है। किस प्रकार के फैसले किए जा रहे हैं पॉर्लियामेंट के अंदर और बाहर लिए जा रहे है। किस प्रकार से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजस्थान इसका ताजा गवाह है, मुझे कहने की अवश्यकता नहीं है। लेकिन आप सभी के आशीर्वाद से यहां उन्हें मुंह की खानी पड़ी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया। सरकार आती है और जाती है, इसलिए सत्ता में जो लोग बैठै हैं, उन्हें घमंड नहीं करना चाहिए। वो इसलिए चुन पाए हैं, क्योंकि कांग्रेस ने 70 साल में लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का काम किया। गहलोत ने कहा कि इस मुल्क को आजाद कराने में जो भूमिका कांग्रेस की रही, वो इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी गई। आज पूरी दुनिया में देश का मान-सम्मान इसलिए होता है क्योंकि समय रहते पं. नेहरू ने जिस तरह का आधारभूत ढांचा तैयार किया। जिस प्रकार से उन्होंने तैयारी की, उसक परिणाम है कि आज हम मजबूत नींव पर खड़े हैं। इसके लिए कुर्बानियां हुई है। इंदिरा गांधी शहीद हो गई। राजीव गांधी भी देश के लिए शहीद हो गए।
उन्होंने कहा कि कोरोना में हमने स्वास्थ्य का ढांचा तैयार किया है। टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई गई है। हमारे प्रदेशवासियों को निश्चिंत रहना चाहिए। राजस्थान सतर्क है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जलदाय मंत्री बी.डी. कल्ला, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, ज्योति खण्डेलवाल, अर्चना शर्मा सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो