जयपुरPublished: Jun 01, 2023 04:11:04 pm
Kirti Verma
Cm Ashok Gehlot Big Gift: गहलोत की सरकार ने 1 जून से सभी कर्मचारियों के लिए राजकीय खजाने का मुंह खोल दिया है। आज से कोई भी कर्मचारी अपने वेतन में से 20 हज़ार रुपये का अग्रिम भुगतान ले सकता है। चुनावी साल में सीएम गहलोत एक के बाद एक नए तोहफे दे रहे हैं।
Cm Ashok Gehlot Big Gift: गहलोत की सरकार ने 1 जून से सभी कर्मचारियों के लिए राजकीय खजाने का मुंह खोल दिया है। आज से कोई भी कर्मचारी अपने वेतन में से 20 हज़ार रुपये का अग्रिम भुगतान ले सकता है। चुनावी साल में सीएम गहलोत एक के बाद एक नए तोहफे दे रहे हैं। गहलोत सरकार ने 1 जून 2023 यानि आज से राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अग्रिम वेतन भुगतान की व्यवस्था लागू कर रही है है। इससे कर्मचारियों को बहुत सुविधा होगी। उन्हें अब अग्रिम कार्य के लिए किसी व्यक्ति या संस्था से उधार या फिर ब्याज पर पैसा नहीं लेना होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा राज्य के न्यूनतम वेतन के कर्मचारियों को मिल पाएगा। वह कर्ज के जाल में भी नहीं फंसेंगे। राजस्थान सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों को अब आकस्मिक जरूरी खर्च के लिए इधर-उधर से जुगाड़ करने की जरूरत नहीं है।