scriptगहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का जयपुर में 15 दिसंबर को बड़ा आंदोलन, दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य | Cm Ashok Gehlot Bye Election Bjp Issued Black Paper Big Protest Jaipur | Patrika News

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का जयपुर में 15 दिसंबर को बड़ा आंदोलन, दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य

locationजयपुरPublished: Oct 17, 2021 05:49:35 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

राजस्थान की गहलोत सरकार के तीन वर्ष 17 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। इन 3 वर्षों के जितने भी मुद्दे हैं उन्हें लेकर 15 दिसंबर को जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूरे प्रदेश भर से करीब 2 लाख लोग इस आंदोलन में जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का जयपुर में 15 दिसंबर को बड़ा आंदोलन, दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा का जयपुर में 15 दिसंबर को बड़ा आंदोलन, दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य

जयपुर।

राजस्थान की गहलोत सरकार के तीन वर्ष 17 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। इन 3 वर्षों के जितने भी मुद्दे हैं उन्हें लेकर 15 दिसंबर को जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूरे प्रदेश भर से करीब 2 लाख लोग इस आंदोलन में जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अध्यक्षता में रविवार को भाजपा मुख्यालय पर हुई संगठनात्मक बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के बाद उपचुनाव को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर भी जारी किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत 28 अक्टूबर को सभी उपखंड मुख्यालय पर बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के साथ होगी। इसके बाद 25 से 30 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों पर किसान कर्जमाफी, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अगले महीने आएंगे जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले महीने उदयपुर के प्रवास पर आएंगे। नड्डा का प्रवास 1 दिन का होगा। पार्टी ने तारीख तय की है जिस पर नड्डा से सहमति ली जाएगी।
भीड़ जुटाने के लक्ष्य तय

भाजपा ने सभी आंदोलनों के लिए भीड़ जुटाने के अलग—अलग लक्ष्य तय किए हैं। 28 अक्टूबर को उपखंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में 1000 कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह 25 से 30 नवंबर तक जिला मुख्यालय पर होने वाले विरोध प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 10 हजार कार्यकर्ताओं को आंदोलन में जुटाने का लक्ष्य तय किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो