जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठों के सरदार, उनकी बात पर नहीं करेगा कोई विश्वास-पूनियां

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पलटवार किया है। भाजपा मुख्यालय पर पूनियां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अशोक गहलोत झूठों के सरदार हैं। इसलिए उन्होंने मंत्रिमंडल पुनर्गठन की बात का ट्रम्प फेंका है।

जयपुरDec 01, 2021 / 03:58 pm

Umesh Sharma

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठों के सरदार, उनकी बात पर नहीं करेगा कोई विश्वास-पूनियां

जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पलटवार किया है। भाजपा मुख्यालय पर पूनियां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अशोक गहलोत झूठों के सरदार हैं। इसलिए उन्होंने मंत्रिमंडल पुनर्गठन की बात का ट्रम्प फेंका है।
उन्होंने गहलोत और कांग्रेस पार्टी दोनों भी अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रही है। तीन साल बाद जिस शक्ल में मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हुआ है और उसके बाद दयाराम परमार, भरत सिंह जैसे विधायक उस पर सवाल उठा रहे हैं, उससे साफ है कि किसी भी पद के लिए अब कोई भी नेता मुख्यमंत्री की बात पर विश्वास नहीं करेगा।
लाइव होगा अमित शाह का संबोधन

पूनिया ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन सोशल मीडिया के जरिये लाइव किया जाएगा। ताकि प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता उनके संबोधन को सुन सके। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्तमान में सभी कार्यक्रम 2023 के चुनाव को परिप्रेक्ष्य में रखकर कर रही है। ऐसे में शाह का संबोधन उसे और मजबूती देगा। पूनिया ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दोनों दिन तीन-तीन सत्रों में होगी। इस बैठक में सभी विधायक और सांसदों को भी बुलाया गया है। समापन सत्र को अमित शाह संबोधित करेंगे।

Home / Jaipur / मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठों के सरदार, उनकी बात पर नहीं करेगा कोई विश्वास-पूनियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.