scriptगुर्जर आरक्षण आंदोलन समाप्त के होने के बाद आया सीएम गहलोत का बड़ा बयान | cm ashok gehlot comment gurjar aandolan 2019 end | Patrika News

गुर्जर आरक्षण आंदोलन समाप्त के होने के बाद आया सीएम गहलोत का बड़ा बयान

locationजयपुरPublished: Feb 16, 2019 04:55:03 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

गुर्जर आरक्षण आंदोलन समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया है।

gurjar aandolan 2019
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुर्जर समाज की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को समाप्त करने का स्वागत किया है।

गहलोत ने ट्विटर पर नौ दिन से चले आंदोलन की समाप्ति का स्वागत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि गुर्जर समाज के आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोडी सिंह बैसला के नेतृत्व में जब-जब गुर्जर समाज के आंदोलन हुए हैं, हम बिना पुलिस के बल प्रयोग के इसे लोगों से वार्ता एवं संवाद के माध्यम से सुलझाने में कामयाब रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज भी हमें दु:ख है कि भारतीय जनता पार्टी शासन में 72 गुर्जरों की पुलिस की गोली से मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जब भी आंदोलन हुए हैं तो कांग्रेस के नेताओं ने आंदोलनकारियों से हमेशा शांति बनाने की अपील की है लेकिन मुझे दु:ख है कि कांग्रेस शासन में जब भी ऐसे आंदोलन हुए हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी हमेशा इनको भड़काने का कार्य ही किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सोच में यही फर्क है।
https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1096703247761461248?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि आंदोलन के 9वें दिन गुर्जर नेता बैंसला ने गुर्जर आंदोलन समाप्ती की घोषणा की। बैंसला ने कहा कि सरकार ने हमारी सभी मांगे मान ली है। मंत्री विश्ववेंद्र सिंह ने सरकार का ड्राफ्ट हमें सौंपा है। विश्वेन्द्र सिंह के अलावा नीरज के पवन, आईजी भूपेंद्र साहू, जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह भी ट्रैक पर पहुंचे। बैंसला के आंदोलन समाप्ती की घोषणा के साथ ही आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक से टेंट हटाने जुट गए और ट्रैक के आसपास रखा अपना सामान हटाने लग गए।

ट्रेंडिंग वीडियो