जनता ने डिसलाइक करके गहलोत सरकार को बताए अपने इरादे-पूनियां
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता ने सोशल मीडिया पर भी जवाब दे दिया है। गहलोत सरकार के आज के कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर डिसलाइक करके प्रदेश की जनता ने अपने इरादे जता दिए हैं।

जयपुर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता ने सोशल मीडिया पर भी जवाब दे दिया है। गहलोत सरकार के आज के कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर डिसलाइक करके प्रदेश की जनता ने अपने इरादे जता दिए हैं। गहलोत सरकार के इन दो सालों में राजस्थान की जनता बेहाल है, ना किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी की, ना भर्तियों को पूरा करने एवं ना ही संविदाकर्मियों को नियमित करने का वादा पूरा किया है।
मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा किए गए लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम पर पूनियां ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन के काले 2 वर्ष पूरे होने पर अशोक गहलोत का पुराना टेप रिकाॅर्डर सुना। शायद भूल गए वही पाप गिना रहे हैं जो 50 साल तक देश में कांग्रेस ने किए, लोकतंत्र पर खतरा, संस्थाओं का दुरुपयोग आदि उनको सरकार गिरने का भय अभी भी सता रहा है। पूनियां ने तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का राज्य की कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रवचन सुना, उनको कांग्रेस से ज्यादा भाजपा की चिंता सता रही है और अब गिरे-तब गिरे, कर रहे हैं बार-बार, घर सम्भालों मुखियाजी, खरपतवार ढूंढ़ों सरकार में कौन है, हमारी चिंता मत करो थोड़ी जनता की भी चिंता कर लो, जो वादे किए उन्हें पूरा कर लो।
पूनियां ने कहा कि राहुल गांधी ने सम्पूर्ण कर्जामाफी की बात राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनावों की सभाओं में कही थी, लगभग 20 लाख किसानों का कर्जामाफ सिर्फ सहकारी बैंकों का दिखावे और आकड़ों के लिए है, जबकि वादे के मुताबिक प्रदेश के 59 लाख किसानों का कर्जामाफ होना है, लेकिन राष्ट्रीयकृत और अन्य संस्थाओं तथा साहूकारों का कर्ज न चुका पाने के लिए किसानों को आत्महत्याएं करनी पड़ी। राज्य के किसानों से गहलोत सरकार ने सम्पूर्ण कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी की है।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज