scriptप्रदेश में सरकार अदृश्य, यह तय आने वाली सरकार भाजपा की होगी-राजे | Cm Ashok Gehlot Government Vasundhara Raje Attack No Govt. Rajasthan | Patrika News
जयपुर

प्रदेश में सरकार अदृश्य, यह तय आने वाली सरकार भाजपा की होगी-राजे

भाजपा जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा का दीपक जलाने वाले नेताओं को याद करते हुए भैंरोसिंह शेखावत का भी जिक्र किया। राजे ने शाह को विश्वास दिलाया कि हम आज 2023 की तैयारी के लिए बैठे हैं और राजस्थान में सभी मिलकर कमल खिलाएंगे।

जयपुरDec 05, 2021 / 09:34 pm

Umesh Sharma

प्रदेश में सरकार अदृश्य, यह तय आने वाली सरकार भाजपा की होगी-राजे

प्रदेश में सरकार अदृश्य, यह तय आने वाली सरकार भाजपा की होगी-राजे

जयपुर।

भाजपा जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा का दीपक जलाने वाले नेताओं को याद करते हुए भैंरोसिंह शेखावत का भी जिक्र किया। राजे ने शाह को विश्वास दिलाया कि हम आज 2023 की तैयारी के लिए बैठे हैं और राजस्थान में सभी मिलकर कमल खिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और सरकार अदृश्य है। यह तय है कि आने वाली सरकार भाजपा की होगी। सरकार को तीन साल हो चुके हैं, लेकिन बताने को कुछ नहीं है। यह सरकार बस एक ही काम में लगी है कि कुर्सी कैसे बचाई जाए। राजे ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने हमारी जो अच्छी योजनाएं थी उन्हें बंद कर दिया है और कई योजनाओं के नाम तक बदल दिए है। महिला और गरीब परिवारों को आगे बढ़ाने के लिए भामाशाह योजना को खत्म कर दिया गया है। अन्नपूर्णा रसोई योजना को बंद नहीं किया मगर उसका नाम बदलकर इंदिरा रसोई कर दिया। उसमें कैसा भोजन दिया जा रहा है, यह आप लोगों को पता है।
2023 में भाजपा की अजेय सरकार बनाएंगे-पूनियां

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने केंद्र की मोदी सरकार के फैसलों की जमकर तारीफ करते हुए राजस्थान में संगठन की मजबूती को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि न केवल साल 2023 में राजस्थान में भाजपा की अजेय सरकार बनाएंगे बल्कि उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की सभी 25 सीटों को जीतेगी।
कांग्रेस की अराजक सरकार को 2023 में हटाकर खिलाएंगे कमल-शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की मौजूदा सरकार को नकारा करार देते हुए जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस अराजक, असफल और भ्रष्टाचारी सरकार को साल 2023 में सत्ता से हटाकर भाजपा का कमल ऐतिहासिक बहुमत के साथ खिलाएंगे। शेखावत ने कहा कि राजस्थान में वर्ष 2018 के चुनाव में थोड़े से मतों के अंतर से हम चूक गए थे। उसका खामियाजा राज्य की जनता पिछले तीन साल से भुगत रही है। राजस्थान आज अपराध की राजधानी बन गया है।
कांग्रेस सरकार ने जनता से धोखा किया

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। इसलिए सरकार को उखाड़ फेंकने का हम यहां से संकल्प लेकर जाएंगे। सांसद राज्यवर्धन सिंह ने कहा राजस्थान सरकार के लिए जनता केवल वोट है। सीएम अशोक गहलोत केवल सरकार बचाने की जद्दोजहद में ही लगे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो