scriptशास्त्रीनगर दुष्कर्म : CM गहलोत ने जनता से की शांति की अपील, फिर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | Cm Ashok Gehlot Instructions on Shastri nagar Minor Rape Case | Patrika News

शास्त्रीनगर दुष्कर्म : CM गहलोत ने जनता से की शांति की अपील, फिर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

locationजयपुरPublished: Jul 04, 2019 06:46:34 pm

Submitted by:

rohit sharma

Jaipur Shastri Nagar Rape Case Update : सूबे के मुखिया Cm Ashok Gehlot ने Shastri Nagar Rape Case पर चुप्पी तोड़ते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। CM Gehlot ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटें और ऎसे लोगों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करें।

जयपुर। राजस्थान के जयपुर शहर का शास्त्री नगर क्षेत्र सोमवार को हुई सात साल की बच्ची के दुष्कर्म ( minor rape case ) की घटना के बाद सुर्ख़ियों में बना हुआ है। लगातार तीन दिनों से क्षेत्र में तनाव बरकरार है। इंटरनेट सेवाएं भी बाधित चल रही हैं।
इसी बीच घटना के तीन दिन बाद सूबे के मुखिया अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने दुष्कर्म मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार दोपहर दिल्ली से जयपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शास्त्रीनगर दुष्कर्म प्रकरण ( Shastri Nagar Minor Rape Case ) के संदर्भ में चर्चा की। इस दौरान सीएम गहलोत ने इस प्रकरण की पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पीड़िता को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जाए।
READ : राजस्थान : Mount Abu में कांच की बोतल में नहीं बिकेगी बीयर, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1146762434478084096?ref_src=twsrc%5Etfw
जनता से CM की अपील..

दुष्कर्म मामले के बाद शहर में फैली अशांति और कर्फ्यू जैसे हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील भी की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें और आपसी सौहार्द एवं सदभाव बनाए रखें।
अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री गहलोत के साथ हुई इस खास बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह यादव ( DGP Bhupendra Singh ) और जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ( Police Commissioner Anand Shrivastava ) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटें और ऎसे लोगों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो