scriptमंत्रिमंडल विस्तार पर पूनियां का तंज, कहा मुझे नहीं लगता की आस लगाए बैठे विधायक मंत्री बन जाएंगे। | Cm Ashok Gehlot Jaipur News Satish Poonia Cabinet Reshuffle | Patrika News

मंत्रिमंडल विस्तार पर पूनियां का तंज, कहा मुझे नहीं लगता की आस लगाए बैठे विधायक मंत्री बन जाएंगे।

locationजयपुरPublished: Sep 25, 2021 09:42:46 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बार फिर गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तंज कसा है। भाजपा मुख्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूनियां ने कहा कि मुझे लगता नहीं है कि जो विधायक मंत्री बनने की आस लगाए हुए हैं, वो मंत्री बन पाएंगे। जिन्होंने सूट सिला लिए हैं, उनका सिर्फ टेलर का ही खर्चा लगेगा। ये भी हो सकता है बेचारे किसी टेलर की उधार ही रह जाए।

मंत्रिमंडल विस्तार पर पूनियां का तंज, कहा मुझे नहीं लगता की आस लगाए बैठे विधायक मंत्री बन जाएंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार पर पूनियां का तंज, कहा मुझे नहीं लगता की आस लगाए बैठे विधायक मंत्री बन जाएंगे।

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बार फिर गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तंज कसा है। भाजपा मुख्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूनियां ने कहा कि मुझे लगता नहीं है कि जो विधायक मंत्री बनने की आस लगाए हुए हैं, वो मंत्री बन पाएंगे। जिन्होंने सूट सिला लिए हैं, उनका सिर्फ टेलर का ही खर्चा लगेगा। ये भी हो सकता है बेचारे किसी टेलर की उधार ही रह जाए।
प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर उन्होंने कहा कि फुलटाइम गृहमंत्री नहीं होने की वजह से प्रदेश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री को कुर्सी की फिक्र ज्यादा है। जो व्यक्ति कुर्सी की फिक्र करता है, वह प्रदेश की जनता का भला नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री घर से निकलते नहीं हैं। इससे पहले पूनियां सहित कई भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं ने दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पूनिया ने कहा कि देश की राजनीति में एक समय था जब कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू की तूती बोलती थी, उस जमाने में जनसंघ जैसा संगठन खड़ा करना और तीन प्रतिशत वोट व तीन लोकसभा सीटों से शुरुआत हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो