scriptमुख्यमंत्री की दखल के बाद ट्रेड लाइसेंस पर रोक, कल के बंद पर फैसला दो बजे बाद | CM ashok gehlot news greater news | Patrika News

मुख्यमंत्री की दखल के बाद ट्रेड लाइसेंस पर रोक, कल के बंद पर फैसला दो बजे बाद

locationजयपुरPublished: Sep 10, 2021 02:13:18 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

 
—व्यापारियों की होगी महत्वपूर्ण बैठक होटल हवेली में होगी

मुख्यमंत्री की दखल के बाद ट्रेड लाइसेंस पर रोक, कल के बंद पर फैसला दो बजे बाद

मुख्यमंत्री की दखल के बाद ट्रेड लाइसेंस पर रोक, कल के बंद पर फैसला दो बजे बाद

जयपुर. ग्रेटर नगर निगम सीमा क्षेत्र में पांच ट्रेड लाइसेंस के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को जयपुर बंद का ऐलान किया था, लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने लाइसेंस देने पर रोक लगा दी। ऐसा माना जा रहा है कोरोना के बाद जो व्यापार की स्थिति है, उसको देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, गुरुवार को नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने साफ कर दिया था कि निगम ने ही ट्रेड लाइसेंस लागू किया है और वे ही इस पर निर्णय लेंगे।
इधर, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा दो बजे व्यापारियों की बैठक होगी, उसमें जयपुर बंद के फैसले पर निर्णय लिया जाएगा।
सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी मिले व्यापारी
वहीं, व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से मुलाकात की और उनको समस्या से अवगत कराया। पूनिया ने भरोसा दिया था कि व्यापारियों के साथ अहित नहीं होने देंगे और ट्रेड लाइसेंस को वापस लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो