scriptवीसीआर और फ्यूल सरचार्ज के नाम पर लूट बंद करे गहलोत सरकार- पूनियां | Cm Ashok Gehlot Petrol Diesel Rates Satish Poonia Fuel Surcharge | Patrika News

वीसीआर और फ्यूल सरचार्ज के नाम पर लूट बंद करे गहलोत सरकार- पूनियां

locationजयपुरPublished: Jan 25, 2021 06:13:05 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां वीसीआर और फ्यूल सरचार्ज को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने सत्ता में आते ही पेट्रोल-डीजल पर वैट, बिजली बिलों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर प्रदेश की आम जनता पर भार डाला है, जिससे प्रदेश की जनता त्रस्त है।

वीसीआर और फ्यूल सरचार्ज के नाम पर लूट बंद करे गहलोत सरकार- पूनियां

वीसीआर और फ्यूल सरचार्ज के नाम पर लूट बंद करे गहलोत सरकार- पूनियां

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां वीसीआर और फ्यूल सरचार्ज को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने सत्ता में आते ही पेट्रोल-डीजल पर वैट, बिजली बिलों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर प्रदेश की आम जनता पर भार डाला है, जिससे प्रदेश की जनता त्रस्त है। सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाए और बिजली बिलों पर फ्यूल सरचार्ज को खत्म कर प्रदेश की आम जनता को राहत प्रदान करने का काम करें।
पूनियां ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में किसानों को कृषि बिलों में 833 रुपए प्रतिमाह की सब्सिडी (10 हजार रुपए वार्षिक) देकर राहत प्रदान की थी, जिसे कांग्रेस सरकार ने आते ही बंद कर दी। सरकार किसानों के लिए बिजली बिलों पर सब्सिड़ी वापस शुरू करे और वीसीआर के नाम पर किसानों को प्रताड़ित करना बंद कर राज्य सरकार राहत प्रदान करें। पूनियां ने कहा कि दुर्भावना से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना को प्रदेश में लागू ही नहीं किया, जिससे गरीब व्यक्ति अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए भटक रहा है। गहलोत सरकार आयुष्मान भारत योजना को तुरन्त प्रभाव से प्रदेश में लागू कर आमजन को राहत प्रदान करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो