scriptसीएम अशोक गहलोत बोले, RSS से पूछे बगैर न मंत्री बनता है, ना मुख्यमंत्री | Cm ashok gehlot target bjp and rss congress bharat bachao rally | Patrika News

सीएम अशोक गहलोत बोले, RSS से पूछे बगैर न मंत्री बनता है, ना मुख्यमंत्री

locationजयपुरPublished: Dec 14, 2019 04:13:59 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि आज देश को मोदी से बचाना है, इसलिए रैली का नाम भारत बचाओ रैली रखा गया है।

cm_ashok_gehlot.jpg
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot)) ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि आज देश को मोदी से बचाना है, इसलिए रैली का नाम भारत बचाओ रैली रखा गया है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली (Congress Bharat Bachao Rally) में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में बीजेपी राज नहीं कर रही है बल्कि आरएसएस राज कर रहा है। आरएसएस के प्रचारक नरेन्द्र मोदी राज कर रहे है, आरएसएस को चाहिए कि अगर उसमें हिम्मत है, दमखम है तो अपने आप को राजनीतिक दल घोषित करें। हम मुकाबला करेंगे।
आरएसएस से पूछे बगैर न मंत्री बनता है, ना मुख्यमंत्री

गहलोत ने कहा कि हमारी लड़ाई नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों की है। कांग्रेस महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल और मौलाना आजाद के जमाने में बनी हुई है। आरएसएस एक्सट्रा कॉन्सटिट्यूशनल अथॉरिटी के रूप में काम नहीं करे। आज आरएसएस को पूछे बगैर देश में ना मंत्री, ना मुख्यमंत्री और ना प्रधानमंत्री बन सकता है।
40 साल पहले भी ऐसा दिखा था जलजला
गहलोत ने कहा कि 40 साल पहले इसी मैदान में इसी नाम से रैली हुई थी और उस वक्त यही माहौल और यही जलजला देखने को मिल रहा था। गहलोत ने कहा कि भारत बचाओ का नाम ये संदेश देता है कि देश किस दिशा में जा रहा है। आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है, पूरा देश चिंतित है, भय, गुंडागर्दी, हिंसा, अविश्वास का माहौल है।
गहलोत ने कहा कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि सामाजिक ताना-बाना नष्ट हो गया है, इसलिए जीडीपी गिर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने तो पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। 93 हजार सैनिकों को हथियार सरेंडर करवा दिए, पर कभी उसके नाम पर राजनीति नहीं की गई। मोदी सैनिकों के पीछे छिपकर राजनीति करना चाहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो