जयपुरPublished: Sep 20, 2023 11:02:20 am
Nakul Devarshi
CM Ashok Gehlot : मुंबई-हैदराबाद के 4 दिनी दौरे के बाद आज जयपुर लौट रहे सीएम गहलोत, आते ही हो जाएंगे व्यस्त
जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने महाराष्ट्र और तेलंगाना दौरे के 4 दिन बाद आज जयपुर लौट रहे हैं। वे विशेष विमान से मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सीधा सीएमआर पहुंचकर कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।