scriptसीएम गहलोत ने बजट के बीच में ली चुटकी, बोले- पानी पी लूं क्या, पानी भी विपक्ष से पूछकर पीता हूं | CM Ashok Gehlot took Pinch in Rajasthan Budget 2020-21 | Patrika News

सीएम गहलोत ने बजट के बीच में ली चुटकी, बोले- पानी पी लूं क्या, पानी भी विपक्ष से पूछकर पीता हूं

locationजयपुरPublished: Feb 21, 2020 09:49:05 am

Submitted by:

dinesh

सीएम अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने राजस्थान विधान सभा में बजट 2020-21 ( Rajasthan Budget 2020-21 ) पेश किया। बजट भाषण के दौरान सीएम गहलोत का अलग ही अंदाज देखने को मिला। अपने भाषण में शेयर-शायरी के बीच सीएम चुटकियां भी लेते नजर आए…

ashok_gehlot010.jpg
जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने राजस्थान विधान सभा में बजट 2020-21 ( Rajasthan Budget 2020-21 ) पेश किया। बजट भाषण के दौरान सीएम गहलोत का अलग ही अंदाज देखने को मिला। अपने भाषण में शेयर-शायरी के बीच सीएम चुटकियां भी लेते नजर आए। बजट पढ़ते समय विपक्ष की ओर देखते हुए पूछा, पानी पी लूं क्या? फिर हंसते हुए बोले, पानी भी विपक्ष से पूछकर पीता हूं। इसके बाद पानी पिया। भाषण के दौरान गहलोत ने 9 बार एक-एक घूंट भरा।
बजट के दौरान ऐसा भी हुआ
मेज थपथपाया करो
गहलोत के बजट पढऩे के दौरान घोषणा, उपलब्धियों व नवाचारों पर सत्तापक्ष ने 84 बार मेज थप थपाई। शुरुआत में उन्होंने चुटकी लेते हुए विपक्ष से पूछा आप लोग खुश नहीं हो क्या? कुछ तो आप भी मेज थपथपा दिया करो।
भरी हुई थी अधिकारी दीर्घा 
बजट भाषण के दौरान अतिथि दीर्घा में मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। अधिकारी दीर्घा भी भरी हुई थी।

स्वास्थ्य प्रस्ताव सबसे पहले
मुख्यमंत्री ने इस बार का बजट स्वास्थ्य को समर्पित करते हुए सबसे पहले स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट प्रस्ताव पढ़े।
मुख्यमंत्री का 27 को जवाब, 14 मार्च तक चल सकता है सदन
विधानसभा में राज्य बजट पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 27 फरवरी को जवाब पेश करेंगे। बजट सत्र 14 मार्च तक चलने की संभावना है। मार्च में शनिवार को भी सदन चलाया जा सकता है। कार्य सलाहकार समिति की बैठक में गुरुवार को आगामी दिनों की कार्ययोजना तय की गई। बजट पर चर्चा 24, 25 व 26 फरवरी को होगी। सदन में 28 फरवरी को राजस्थान नगर पालिका संशोधन बिल, अधिवक्ता कल्याण निधि संबंधी बिल लाए जाएंगे। इससे पहले 29 फरवरी को दसवीं अनुसूची विषय पर सेमिनार हो सकती है। इसमें दलबदल कानून में बदलाव पर चर्चा होगी। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा, राज्यसभा के उपसभापति हरवन प्रसाद के आने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो