जयपुर

Rajasthan Budget 2019-20 : CM गहलोत सुबह 11 बजे पेश करेंगे बजट, किसान समेत कई वर्गों को मिल सकता है तोहफा

Rajasthan Budget 2019-20 in Hindi : CM Ashok Gehlot बुधवार को 11 बजे Rajasthan Vidhan Sabha में ( Rajasthan Budget 2019 Live ) पेश करेंगे। सरकार का पहला पूर्ण बजट है ऐसे में CM गहलोत समाज के सभी वर्गों से जुडी घोषणाएं ( Rajasthan Budget 2019 Expectations ) कर सकते हैं। शिक्षा,चिकित्सा, बिजली,पानी और सार्वजनिक निमार्ण विभाग में नई घोषणाएं बजट ( Rajasthan Budget 2019 Predictions ) में हो सकती हैं।

जयपुरJul 09, 2019 / 10:39 pm

rohit sharma

Rajasthan Budget 2019-20 : CM गहलोत बुधवार सुबह 11 बजे पेश करेंगे बजट, किसान समेत कई वर्गों को मिल सकता है तोहफा

जयपुर. Rajasthan Budget 2019 Live : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) कल यानी बुधवार को 11 बजे राज्य विधान सभा ( rajasthan vidhan sabha ) में सरकार का पहला बजट ( Rajasthan Budget 2019 ) पेश करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वित्त विभाग के अधिकारी बजट को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार वित्त विभाग के अधिकारियों के सम्पर्क में हैं इस सरकार का पहला पूर्ण बजट है ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समाज के सभी वर्गों से जुडी घोषणाएं ( Rajasthan Budget 2019 Expectations ) कर सकते हैं। शिक्षा,चिकित्सा, बिजली,पानी और सार्वजनिक निमार्ण विभाग में नई घोषणाएं बजट ( Rajasthan Budget 2019 Predictions ) में हो सकती हैं।
CM अशोक गहलोत मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना ( Rajasthan free medicine scheme ) का दायरा बढा कर योजना में किडनी, कैंसर और अस्थमा की 104 तरह की दवाओं की घोषणा कर सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में राइट टू हैल्थ ( right to health ) को लागू करने की घोषणा कर सकते हैं।
यह भी कहा जा रहा है कि बजट ऐसी घोषणाएं ज्यादा हो सकती हैं जिन्हें पूरा करने में सरकार को किसी भी तरह का वित्तीय संकट का सामना नहीं करना पडे। BJP सरकार ने आखिरी बजट वित्तीय वर्ष 2018-19 पेश किया था। बजट में 1 लाख 97 हजार करोड रुपए के बजट प्रावधान किए गए थे।
नए बजट के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में व्यापारियों, किसानों, उपभोक्ता संगठनों के साथ संवाद कर चुके हैं। क्षेत्रवार विधायकों से भी क्षेत्र की प्राथमिकताओं के हिसाब से भी सुझाव लिए हैं जिनको बजट में शामिल किया जा सकता है।
Rajasthan Budget 2019 : राज्य में 10 जुलाई को पेश होगा गहलोत सरकार का आम बजट, पहले पेश कर चुके हैं लेखानुदान
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.