scriptगहलोत ने लिखा दूसरे राज्यों को पत्र, कहा: प्रवासी राजस्थानियों को उपलब्ध करवाएं सुविधाएं, खर्च हम करेंगे वहन | CM ashok gehlot write a letter other states chief ministers for corona | Patrika News

गहलोत ने लिखा दूसरे राज्यों को पत्र, कहा: प्रवासी राजस्थानियों को उपलब्ध करवाएं सुविधाएं, खर्च हम करेंगे वहन

locationजयपुरPublished: Mar 28, 2020 11:52:01 pm

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, प्रवासी राजस्थानियों की मूलभूत जरूरतों के खर्च को वहन करेगी सरकार

CM ashok gehlot

गहलोत ने लिखा दूसरे राज्यों को पत्र, कहा: प्रवासी राजस्थानियों को उपलब्ध करवाएं सुविधाएं, खर्च हम करेंगे वहन

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रवासी राजस्थानियों को भोजन, पानी एवं चिकित्सा जैसी मूलभूत जरुरतें सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि राजस्थान सरकार इस संकटकाल के दौरान मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर होने वाले खर्च को वहन करने को भी तैयार है।
उन्होंने पत्र में कहा कि लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में राजस्थानी विभिन्न राज्यों में अटक गए हैं। इनमें मजदूर, पर्यटक, विद्यार्थी सहित विभिन्न वर्ग के लोग शामिल हैं, जो आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण राजस्थान में अपने घर आने में असमर्थ हैं। राजस्थान में भी दूसरे राज्यों के प्रवासी अटके हुए हैं, जिनके लिए यहां सरकार सभी मूलभूत जरूरतें पूरी कर रही है। मुख्य सचिव भी यहां फंसे इन लोगों को मानवीय मदद पहुंचाने के लिए दूसरे प्रदेशों के अपने समकक्षों के साथ समन्वय और जानकारियों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
यूपी सरकार अपने लोगों को प्रदेश के भीतर नहीं ले रही – गहलोत

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि राजस्थान सरकार अन्य प्रदेश के लोगों को भेजने की व्यवस्था कर रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार खुद के लोगों को अपने राज्य में प्रवेश नहीं दे रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार की ओर से वहां के अधिकारियों को किसी तरह के कोई आदेश ही नहीं दिए गए हैं। ये समस्या अन्य स्टेट के लोगों को भेजने पर भी आ रही है। मुख्यमंत्री ने गहलोत ने ट्वीट के जरिए कहा कि राजस्थान सरकार की तरह विभिन्न राज्यों की सरकारों को विस्थापितों को उनके गृह प्रदेश भेजने के आदेश दिए गए हैं। राज्य में विभिन्न पड़ौसी राज्यों के लोग रह रहे हैं। राजस्थान सरकार उन्हें सकुशल उनके राज्य में भेजने की व्यवस्था कर रही है, जिससे वे अपने-अपने घरों में लौट सकें। मुख्यमंत्री ने केंद्र से कहा कि दखल देकर संबंधित प्रदेशों से उठ रही समस्या को हल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दें, जैसे राजस्थान को दिए हैं। हालांकि राजस्थान बाहरी राज्यों के लोगों को यहां रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्हें सकुशल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो