scriptगहलोत-डोटासरा दिल्ली में, उपचुनावों के टिकट वितरण में गहलोत को फ्री हैंड | CM Gehlot and PCC Chief Dotasara will meet many leaders in Delhi | Patrika News

गहलोत-डोटासरा दिल्ली में, उपचुनावों के टिकट वितरण में गहलोत को फ्री हैंड

locationजयपुरPublished: Feb 28, 2021 10:37:48 am

Submitted by:

firoz shaifi

-गहलोत डोटासरा आज भी कई नेताओं से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला के यहां शादी समारोह में भी होंगे शामिल, शनिवार रात गहलोत की सोनिया गांधी से हुई थी कई मुद्दों पर चर्चा

जयपुर। शनिवार शाम विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज भी दिल्ली में है। गहलोत-डोटासरा का आज भी दिल्ली में कई कई नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर कई सियासी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इधर आज शाम कांग्रेस महासचिव और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के यहां शादी समारोह में भी दोनों नेता शामिल होंगे। दोनों नेताओं का आज रात ही जयपुर पहुंचने का भी कार्यक्रम है।

गहलोत ने कल सोनिया से की थी लंबी चर्चा
वहीं प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के साथ किसान सम्मेलन में शिरकत करने के बाद विशेष विमान से सीधे दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर जाकर उनसे लंबी चर्चा की थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सोनिया गांधी के बीच जी-23 नेताओं के मामले, किसान आंदोलन और पांच राज्यों में घोषित हुए विधानसभा चुनाव और प्रदेश की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की थी। सूत्रों की माने तो किसानों के समर्थन में पार्टी की ओर से प्रदेश में किए जा रहे प्रदर्शनों और कार्यक्रमों को लेकर भी गहलोत ने सोनिया गांधी को जानकारी दी थी।

टिकट वितरण में गहलोत को फ्री हैंड
विश्वस्त सूत्रों की माने तो प्रदेश की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में टिकट वितरण और प्रत्याशी चयन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहलोत को फ्री हैंड दिया है। चार सीटों पर चुनाव जीतने की रणनीति से भी गहलोत ने सोनिया गांधी को अवगत कराया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो