scriptसीएम गहलोत ने सुल्तानपुर लोधी में गुरू नानक के 550 वें प्रकाशोत्सव में की शिरकत | CM Gehlot attended the 550th festival Sultanpur Lodhi | Patrika News

सीएम गहलोत ने सुल्तानपुर लोधी में गुरू नानक के 550 वें प्रकाशोत्सव में की शिरकत

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2019 07:27:31 pm

Submitted by:

firoz shaifi

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में आयोजित समारोह में शिरकत की।

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में आयोजित समारोह में शिरकत की। गहलोत ने इस दौरान गुरूद्वारा बेर साहिब में मत्था टेका और देश और प्रदेश में शांति, सद्भाव और अमन के लिए अरदास की।
उन्होंने सुल्तानपुर लोधी में आयोजित संगत में भागीदारी की। समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


राज्यपाल से पूर्व राष्ट्रपति की मुलाकात
राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार सुबह राजभवन में देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से राज्यसभा सांसद विजय गोयल भी मिले। राज्यपाल मिश्र से यह शिष्टाचार भेंट थी।
बता दें कि देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सम्मान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार रात अपने सरकारी आवास पर डिनर का आयोजन भी किया था, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के साथ मंत्रिमंडल के तमाम सदस्यों, विधायकों, और प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने शिरकत की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो