scriptशिक्षा को लेकर बजट में CM अशोक गहलोत का 19 जिलों के लिए बड़ा एलान | cm gehlot budget announcement on education | Patrika News

शिक्षा को लेकर बजट में CM अशोक गहलोत का 19 जिलों के लिए बड़ा एलान

locationजयपुरPublished: Feb 23, 2022 12:55:01 pm

Submitted by:

santosh

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में शिक्षा को लेकर अहम घोषणाएं की हैं। गहलोत ने 3820 सैकेंडरी को सीनियर सैकेंडरी में क्रमोन्नत करने की घोषणा की।

rajasthan_budget_2.jpg

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में शिक्षा को लेकर अहम घोषणाएं की हैं। गहलोत ने 3820 सैकेंडरी को सीनियर सैकेंडरी में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। शिक्षा बजट में महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों पर विशेष फोकस किया गया है। गहलोत सरकार 2 हजार नए अंग्रेजी विद्यालय खोलेगी। वहीं अंग्रेजी विद्यालयों के लिए 10 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। पिछले बजट में 1200 अंग्रेजी विद्यालय खोलने की घोषणा हुई थी।

सीएम ने कहा कि अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों के शिक्षकों का अलग कैडर होगा। जेएलएन मार्ग जयपुर की शिक्षण संस्थाओं को मिलाकर एजुकेशन हब बनेगा, जिस पर 250 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पोद्दार स्कूल, राधाकृषण लाइब्रेरी एजुकेशन हब के हिस्से होंगे। रेगिस्तानी जिलों में 200 नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे। जयपुर का खेतान पॉलिटेक्निक 100 करोड़ की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा। प्रदेश के 19 जिलों में 36 गर्ल्स कॉलेज खुलेंगे। कोरोना काल में शिक्षा में नुकसान की भरपाई के लिए 3 महीने का ब्रिज कोर्स विद्यार्थियों के लिए होगा।

अहम घोषणाएं
– अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों के शिक्षकों का अलग होगा कैडर, अंग्रेजी के 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती।
– शिक्षा में नुकसान की भरपाई के लिए विद्यार्थियों के लिए चलाए जाएंगे तीन माह का ब्रिज कोर्स।
– 3820 सैकेंडरी स्कूल को सीनियर सैकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत किया जाएगा।
– प्रदेश के 19 जिलों में कन्या महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा।
– शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक हजार इंग्लिश मीडियम स्कूल होंगे शुरू।
– 10 हजार अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक होंगे नियुक्ति।
– रेगिस्तानी जिलों जैसलमेर, बाड़मेर आदि में प्राथमिक शिक्षा के लिए प्रथम चरण में 200 प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे।
– 3800 से अधिक पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष आदि के निर्माण पर 200 करोड़ रुपए।
– जयपुर के जेएलएन मार्ग के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
– पोद्दार स्कूल पर 100 करोड़, राधाकृष्णन लाइब्रेरी में 225 करोड़ रुपए होंगे खर्च।
– टोंक में मल्टीपरपस इंडोर स्टेडियम बनेगा
– 25 कन्या महाविद्यालयों में नए विषय होंगे शुरू।
– मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी।
– खेतान पॉलिटेक्नीक 100 करोड़ की लागत से बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज।
– हर जिलों में 50-50 लाख रुपए की लागत से वाचनालय खुलेंगे। सेल्फ स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी सुविधाएं।
– भरतपुर स्थित हिंदी साहित्य अकादमी के पुस्तकालय को सरकारी सरंक्षण में लिया जाएगा। इसके आधुनिकीकरण पर 5 करोड़ होंगे खर्च।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो