scriptलॉकडाउन के बीच सीएम गहलोत का थानाधिकारियों से संवाद | CM Gehlot communicated with police officers amid lockdown | Patrika News

लॉकडाउन के बीच सीएम गहलोत का थानाधिकारियों से संवाद

locationजयपुरPublished: Jun 05, 2020 10:20:08 am

Submitted by:

firoz shaifi

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, कानून पर चर्चा के साथ ही पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देंगे मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता,एसीएस गृह राजीव स्वरूप,डीजीपी भूपेंद्र सिंह,एडीजी बीएल सोनी भी होंगे वीसी में शामिल

ashok gehlot

ashok gehlot ,ashok gehlot ,ashok gehlot

जयपुर। लॉकडाउन 5.0 के बीच आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वॉरियर्स के रूप में जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए थाना स्तर के अधिकारियों से संवाद कर कानून व्यवस्था पर भी चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री आवास से आयोजित होने वाली इस वीसी में मुख्य सचिव डीबी गुप्ता,एसीएस गृह राजीव स्वरूप,डीजीपी भूपेंद्र सिंह, एडीजी बीएल सोनी भी शामिल होंगे। बताया जाता है कि वीसी के दौरान मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने और लॉकडाउन की अनुपालना करवाने में पुलिस विभाग की ओर से किए गए प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

पुलिस के अधिकारी फील्ड में अपने अनुभवों पर फीडबैक देंगे। पिछले ढाई माह के दौरान लॉकडाउन के दौरान रात-दिन ड्यूटी करने के दौरान थाना स्तर के अधिकारी अपने अनुभव मुख्यमंत्री से साझा करेंगे।


पुलिसकर्मियों में तनाव कम करने,आत्महत्या जैसे मामलों पर भी होगी चर्चा
बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों के आत्महत्या के किए जाने के बढ़ते मामलों पर भी सीएम गंभीर हैं। मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों का तनाव करने के लिए उन्हें आलाधिकारियों के साथ वीसी में चर्चा करेंगे। ये ऐसा पहला मामला है जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहली बार थाना स्तर के अधिकारियों से सीधा संवाद कर रहे हैं।


शाम को सामाजिक संगठनों से करेंगे चर्चा
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम पांच बजे विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संगठनों से चर्चा कर उनके सहयोग और कोरोना संक्रमण रोकने के लिए क्या प्रयास सरकार के स्तर पर किए जा सकते उन पर करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश प्रदेश में लॉकडाउन से पूर्व भी सामाजिक संगठनों, विपक्षी दलों और धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर चर्चा कर चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो