scriptतबीयत नासाज होने के बावजूद दिल्ली पहुंचे CM गहलोत, महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों में होंगे शामिल | CM Gehlot reached Delhi to join the protest against inflation | Patrika News

तबीयत नासाज होने के बावजूद दिल्ली पहुंचे CM गहलोत, महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों में होंगे शामिल

locationजयपुरPublished: Aug 05, 2022 09:02:23 am

Submitted by:

firoz shaifi

-दिल्ली में कांग्रेस को नहीं मिली विरोध प्रदर्शनों की अनुमति, महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी कांग्रेस,तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हैं हैं मुख्यमंत्री गहलोत, ईडी की कार्रवाई को लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ रणनीति पर करेंगे मंथन-

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में आज कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन है। देश के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता आज महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली में भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जंतर- मंतर और प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध- प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज सुबह जयपुर से दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 8 बजे जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं बावजूद इसके मुख्यमंत्री गहलोत दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

दिल्ली में नहीं मिली विरोध-प्रदर्शन की अनुमति
दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री आवास और जंतर मंतर पर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन रखा गया हो लेकिन दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। जंतर-मंतर को छोड़कर तमाम इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और साथ ही निर्देश भी दिए गए कि अगर कोई भी धारा 144 का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बावजूद इसके कांग्रेस प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने पर अड़ी हुई है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर भी पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया है।

तीन दिवसीय दौरे पर है मुख्यमंत्री गहलोत
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हैं, जहां रविवार शाम मुख्यमंत्री गहलोत का जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी करेंगे और ईडी की कार्रवाई से निपटने की रणनीति पर मंथन करेंगे।

दो माह में गहलोत का पांचवा दिल्ली दौरा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बात करें तो 2 माह में सीएम गहलोत का यह पांचवा दिल्ली दौरा है। इससे पहले जून माह में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के चलते सीएम गहलोत लगातार एक सप्ताह तक दिल्ली में मौजूद रहे थे और उसके बाद भी सीएम दिल्ली गए थे। वहीं जुलाई माह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के चलते भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे थे, अब महंगाई के खिलाफ होने वाले विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए सीएम गहलोत तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं।

https://youtu.be/0ALwVlT8em8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो